Homeदेशमोरबी ब्रिज हादसा: सरकारी अफसर पर गिरी गाज, नगरपालिका के चीफ ऑफिसर...

मोरबी ब्रिज हादसा: सरकारी अफसर पर गिरी गाज, नगरपालिका के चीफ ऑफिसर संदीप जाला सस्पेंड

Published on

अहमदाबाद: गुजरात के मोरबी में हुए केबल पुल हादसे में 141 लोगों की मौत के बाद गंभीरता से जांच चल रही है। इस बीच गुजरात शहरी विकास विभाग ने मोरबी नगर पालिका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप सिंह जाला को निलंबित कर दिया है।

जाला को बिना अनुमति शहर नहीं छोड़ने का निर्देश

नगरीय विकास विभाग के सूत्रों के अनुसार जाला राजकोट में क्षेत्रीय नगर आयुक्त कार्यालय में तैनात है, उन्हें उच्चाधिकारियों या सरकार की अनुमति के बिना शहर नहीं छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

जाला से करीब दो घंटे तक की गयी पूछताछ

जांच अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक एस.ए.जाला ने मोरबी नगरपालिका और ओरेवा समूह की अजंता मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के बीच हुए अनुबंध के संबंध में जाला से करीब दो घंटे तक पूछताछ की थी।

रविवार को पुल टूटा था मच्छु नदी पर बना ब्रिटिश कालीन

गौरतलब है कि गुजरात के मोरबी शहर में पिछले रविवार को मच्छु नदी पर बने ब्रिटिश काल का पुल टूट गया था। मच्छु नदी में बना केबल पुल टूटने से कई लोग नदी में गिर गए थे। ये हादसा शाम के समय हुआ, जब सैकड़ों लोग पुल पर मौजूद थे।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this