Homeदेश20 रुपये की रिश्वत का आरोप, 30 साल बाद निर्दोष साबित, अगले...

20 रुपये की रिश्वत का आरोप, 30 साल बाद निर्दोष साबित, अगले ही दिन मौत

Published on

न्याय की एक मिसाल जो सिहरन पैदा कर दे! महज 20 रुपये की रिश्वत का आरोप। क़रीब 30 साल मुक़दमा झेला। अब अदालत से निर्दोष घोषित। लेकिन यह जीत सिर्फ एक पल की मेहमान साबित हुई। अगले ही दिन उनकी मौत हो गई। यह कहानी सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि भारतीय न्याय व्यवस्था में लंबित मामलों की क्रूर सच्चाई का है!

यह असल कहानी गुजरात के एक पूर्व पुलिस कांस्टेबल बाबूभाई प्रजापति की है। बाबूभाई प्रजापति उस समय अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके में पुलिस कांस्टेबल थे। 1996 में उन पर आरोप लगा कि उन्होंने एक ट्रक ड्राइवर से 20 रुपये की रिश्वत ली। यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज हुआ।

1997 में उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई। 2002 में आरोप तय हुए। 2003 से गवाहों की सुनवाई शुरू हुई और 2004 में सेशन कोर्ट ने उन्हें 4 साल की सजा सुनाई। साथ में 3000 रुपये जुर्माना भी लगाया गया। तीन अन्य कांस्टेबलों के साथ यह केस चला।

बाबूभाई ने सेशन कोर्ट के फैसले के खिलाफ गुजरात हाई कोर्ट में अपील की। यह अपील 22 साल तक लंबित रही। आखिरकार 4 फरवरी 2026 को जस्टिस एस.वी. पिंटो ने फैसला सुनाया कि बाबूभाई और बाकी दो कांस्टेबल निर्दोष हैं। कोर्ट ने कहा कि गवाहों के बयानों में गंभीर विरोधाभास थे और अभियोजन पक्ष आरोप साबित नहीं कर सका।

फैसले के बाद बाबूभाई अपने वकील नितिन गांधी के ऑफिस गए। वह बहुत खुश थे।मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने वकील से कहा कि मेरी जिंदगी से कलंक हट गया। अब भगवान मुझे बुला ले, तो भी मुझे कोई दुख नहीं होगा।’ वकील ने उन्हें बताया कि सरकारी नौकरी के फायदे, पेंशन आदि के लिए आवेदन करें। इसके बाद बाबूभाई घर लौट गए। अगले दिन सुबह वकील ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, तो पता चला कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। वह 64 साल के थे। मौत प्राकृतिक कारणों से हुई।

एनडीटीवी के अनुसार वकील नितिन गांधी ने बताया, ‘कल जब वे ऑफिस आए थे, बहुत खुश थे। उन्हें लगा कि आखिरकार न्याय मिल गया। मैंने कहा था कि सरकारी लाभ के लिए अप्लाई करें। अगले दिन फोन किया तो पता चला दिल का दौरा पड़ गया। उन्होंने कहा कि बाबूभाई को थोड़ा और जीने का मौक़ा मिलता तो कितना अच्छा होता।

यह मामला सिर्फ़ 20 रुपये का था, लेकिन इसमें 30 साल लग गए। भारतीय अदालतों में अपीलों की लंबी सुनवाई की वजह से निर्दोष लोग सालों तक सजा काटते हैं या जिंदगी बर्बाद होती है। बाबूभाई की मौत ने न्याय में देरी के मुद्दे को फिर से उजागर किया है। कई लोग कह रहे हैं कि ऐसे मामलों में तेज न्याय और मुआवजा मिलना चाहिए।

बाबूभाई प्रजापति की यह असल कहानी हॉलीवुड की शॉशैंक रिडेम्पशन फिल्म जैसी लगती है, जहां निर्दोष व्यक्ति लंबे समय बाद आजाद होता है। लेकिन असल जिंदगी में अंत दुखद रहा।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...