लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है। दोनों दल दिल्ली से समेत कई राज्यों में साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे । दोनों दलों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी इस बात की जानकारी।
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच दिल्ली में सीटों का बटवारा 3:4 के तहत होगा
दिल्ली में लोकसभा की कुल 7 सीट हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच 3:4 फार्मूले के साथ समझौता हुआ है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस को यहां तीन सीटें दी गई है। आम आदमी पार्टी नई दिल्ली ,पश्चिमी दिल्ली,दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस पार्टी उत्तर पूर्वी, उत्तर पश्चिमी और चांदनी चौक सीट से चुनाव लड़ेगी। गौर तलब है कि 2009 ई में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली की सातों सीटों पर कब्जा जमाया था, जबकि 2014 और 2019 दोनों ही चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में क्लीन स्वीप किया था।
प्रेस ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया समझौते का ऐलान
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने शनिवार को एक जॉइंट कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर दोनों दलों के बीच हुए सीट समझौते के की घोषणा की कांग्रेस पार्टी की तरफ से मुकुल वासनिक और रविंद्र सिंह लवली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया तो आम आदमी पार्टी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईटीसी संदीप पाठक और सौरभ भारद्वाज ने सीट शेयरिंग का ऐलान किया मुकुल वासनिक ने सीट बंटवारे की जानकारी देते हुए कहा कि दोनों दल के प्रत्याशी अलग-अलग चुनाव चिन्ह पर लड़ेंगे,लेकिन सभी सीटों पर एक दूसरे का पूरा समर्थन करेंगे।
दिल्ली के अलावा कुछ अन्य राज्यों में में भी हुआ समझौता
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच दिल्ली के अलावा गुजरात हरियाणा और गोवा में भी सीटों को लेकर समझौता हुआ है।गुजरात में 24 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे, जबकि दो सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी को गुजरात की जो दो सीटें दी गई है, उसमें भरूच और भावनगर शामिल है।गौरतलब है कि भरूच सीट को लेकर ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच जिच चल रहा था। यहां से कांग्रेस के गांधी परिवार के काफी करीबी माने जाने वाले स्वर्गीय अहमद पटेल की बेटी मुमताज चुनाव लड़ने का दावा कर रही है रही थी। हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों में से 9 पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी ,जबकि एक सीट कुरुक्षेत्र पर आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी होगा।पंजाब में दोनों पार्टियां अलग – अलग चुनाव लड़ेगी,लेकिन चंडीगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ आम आदमी पार्टी अपना प्रत्याशी चुनाव में नहीं उतारेगा। गोवा की दोनों ही लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी।

