Aaj Ka Mausam 30 March 2024 :उत्तर पश्चिम भारत में आज और कल बरसेंगे बदरा, दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

0
146

Weather Today:देशभर के कई राज्यों में मौसम कवरट ले रहा है पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बदलाव का दौर जारी है। पश्चिम विक्षोभ की वजह से देश के कई राज्यों में बारिश होने के आसार बने हुए हैं। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं। इस हफ्ते राष्ट्रीय राजधानी में मौसम तेजी से बदलते देखा जा रहा है। आईएमडी ने 29 मार्च को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री से अधिक दर्ज किया। इस बीच देर शाम कई क्षेत्रों में बादल छाए, ऐसे में आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक नई दिल्ली में 30 मार्च को भी हल्की बारिश की संभावना है।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 30 March 2024

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत में 30 और 31 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ही बारिश होने की संभावना है। 30 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में 30 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान तेज बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान आंधी-तूफान और गरजना की भी आशंका है।

Weather Today 30 March 2024 | Mosam Ki Jankari

वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब और उत्तरी हरियाणा में बिजली गिरने और अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here