न्यूज डेस्क
Aaj Ka Mausam: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने कहा है कि 31 जनवरी से 4 फरवरी के बीच कई राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से आने वाले दिनों में पारा और नीचे गिर सकता है।
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega |Weather Forecast Today 30 JANUARY 2024
मौसम विभाग के अनुसार यूपी और पंजाब में अभी कोल्ड वेव का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि हमें उम्मीद है कि 31 जनवरी को दिल्ली में बहुत हल्की, शायद कुछ हल्की बारिश या बहुत हल्की गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।
Aaj Ka Mausam Delhi| Aaj Ka Mausam Kaisa Hoga
दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान, बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के हिस्सों में आज न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पंजाब में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। यूपी और बिहार में अगले 24 घंटे के भीतर दिन के वक्त भी कोहरा छाये रहने की संभावना जताई गयी है।
Google Aaj Ka Mausam Kaisa Hai | Aaj Ka Mausam 30 JANUARY 2024
मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है।
