HomeदेशAaj Ka Mausam 25 February 2024: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी, दिल्ली में...

Aaj Ka Mausam 25 February 2024: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी, दिल्ली में बारिश का अलर्ट,जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Published on

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत के पहााड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में जम्मू.कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को छोड़कर बाकी इलाकों में तापमान्य सामान्य रहा। देश के तटीय इलाकों में भी मध्यम बारिश हुई।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 25 February 2024

राजधानी दिल्ली को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि आज यानी रविवार 25 फरवरी को दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके अलावा कल यानी सोमवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है। जिसके बाद तापमान में गिरावट आ जायेगी। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है।

Weather Today 25 February 2024 | कल का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 26 और 27 फरवरी को मध्य भारत में तेज गरज की बिजली के साथ बारिश और ओलावृष्टि तथा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 26 और 27 फरवरी को बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। जेट स्ट्रीम हवाओं के चलने के कारण अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 28 फरवरी से बारिश के आसार हैं।

Aaj Ka Mausam Kaisa Hai | Google Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 26 और 27 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बादल बरसेंगे तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान है। इसी अवधि में छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश के अलग.अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार के साथ तूफानी हवाएं चलेंगी और गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 26 फरवरी को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के अलग.अलग हिस्सों में ओलावृष्टि होने के आसार हैं।

Latest articles

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...

वक्त न हो या मन न करे तो कैसे रहें फिट?

अक्सर फिट रहने की बात आते ही हमें जिम जॉइन करने, पहाड़ों पर दौड़ने...

More like this

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...