Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है, इसके अलावा ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले 24 घंटे में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में इसका असर दिख सकता है।
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 22 February 2024
मौसम विभाग के मुताबिक 22 फरवरी से 25 फरवरी तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं 5 राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में स्पष्ट किया है की देश की राजधानी दिल्ली में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव दिखेगा और बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है, हालांकि 22 फरवरी को बारिश की गतिविधि से इनकार किया गया है।
Weather Today 22 February 2024 | कल का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में पश्चिमी हिमालय के इलाकों और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बर्फबारी भी संभव है। वेस्टर्न हिमालय पर बारिश और बर्फबारी की तीव्रता काफी कम हो जाएगी लेकिन अरुणाचल प्रदेश में 23 फरवरी तक जारी रहने की संभावना है। नॉर्थ पंजाब, नॉर्थ हरियाणा, वेस्टर्न उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों और बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम और मेघालय में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
Aaj Ka Mausam Kaisa Hai | Google Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega
आईएमडी के मुताबिक नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, सिक्किम, त्रिपुरा और झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राजस्थान और नॉर्थ मध्य प्रदेश में भी हल्की बारिश की संभवना है। हालांकि, 22 फरवरी तक हरियाणा और पंजाब का मौसम साफ हो जाएगा, केरल में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है।