Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में मौसम फिर से करवट ले सकता है,पिछले कुछ दिनों से कोहरे और धुंध से राहत जरूर है। लेकिन अब बारिश और ओले मुश्किल बढ़ा सकते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। बारिश और ओले के साथ तेज हवाओं का कहर भी दिल्ली समेत कई राज्यों को झेलना पड़ सकता है।
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 17 February 2024
मौसम विभाग के मुताबिक 19, 20 और 21 फरवरी की रात को दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कुछ अलग.अलग स्थानों पर ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Aaj Ka Mausam Delhi| Aaj Ka Mausam Kaisa Hoga
आईएमडी के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी 19 से 22 फरवरी के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। नॉर्थईस्ट के राज्यों में 21 से 24 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 17 से 22 फरवरी तक तेज बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
Aaj Ka Mausam Delhi| Aaj Ka Mausam Kaisa Hoga
मौसम विभाग के अनुसार इसके अलावा, कुछ इलाकों में बिजली कड़कने और आंधी तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 19 फरवरी को बहुत ज्यादा तेज बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। उत्तराखंड में 18 से 20 फरवरी के बीच ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
Weather Today 17 February 2024 | कल का मौसम
पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ में 19 से 21 फरवरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 22 फरवरी, पूर्वी यूपी और उत्तरी मध्य प्रदेश में 20 से 22 पूर्वी उत्तरी राजस्थान में 29 से 20 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश भी होगी। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी में 19 से 20 फरवरी को ओले गिरने की संभावना व्यक्त की गयी है।