Aaj Ka Mausam 03 February 2024: समूचा उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। एक और जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी पड़ रही है तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर चल रही है। दिल्ली एनसीआर में आज मौसम साफ है, लेकिन गलन और शीतलहर से लोग घरों में कैद हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में फिर बारिश होने की संभावना जताई हैया है।
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 03 February 2024
राजधानी दिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद फिर ठंड बढ़ गई है। आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि राजधानी में 3 से लेकर 5 फरवरी के बीच फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। इन दिनों आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की और मध्यम तीव्रता वाली बरसात होने की संभावना है।
Aaj Ka Mausam Delhi| Aaj Ka Mausam Kaisa Hoga
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के कई राज्यों में पारा और गिरने की उम्मीद है। अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल में पारा 11 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे कम पारा पंजाब के अमृतसर में रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Google Aaj Ka Mausam Kaisa Hai | Aaj Ka Mausam 03 February 2024
आईएमडी के मुताबिक आज कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है। सर्द भरी हवाएं चल रही हैं, जिससे गलन बढ़ गई है। लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का सिलसिला अगले 2 से 3 तीन दिनों तक जारी रहेगा।
