Aaj Ka Mausam : अप्रैल की शुरुआत से ही देश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी का सितम शुरू हो गया है। दिल्ली में बीते दिन यानी 01 अप्रैल को 35.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में बारिश की सिलसिला जारी है। वहीं, कई राज्यों में तापमान नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। मौसम विभाग (IMD) ने कुछ राज्यों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में आज, 2 अप्रैल, 2024 को तेज हवाएं चलेंगी, जिसकी वजह से तापमान में मामूली गिरावट देखी जा सकती है। आज आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 02 April 2024
इस बीच मौसम विभाग ने मध्य, उत्तरी मैदानी इलाकों और दक्षिणी भारत के कई इलाकों में लू की चेतावनी दी है। पूर्वानुमान के मुताबिक अप्रैल में गर्मी की लहरों का सबसे बुरा असर गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य भारत, उत्तरी मैदानी इलाकों और दक्षिण भारत के कई इलाकों में दो से आठ दिनों तक लू चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत में 7 अप्रैल तक बारिश और तूफान की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
Weather Today 02 April 2024 | Mosam Ki Jankari
मौसम विभाग के मुताबिक, हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के कारण अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में बिजली गिर सकती है। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड के कुछ जिलों में अभी भी बर्फबारी हो रही है और 5 अप्रैल तक बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर ,अल्मोड़ा जनपदों में बारिश हो सकती है।
