बच्चों को तालाब में फेंकने के बाद मां ने भी लगा दी छलांग, तीन की मौत

0
104

बीरेंद्र कुमार झा

पलामू जिला के हैदरनगर के करीमनडीह गांव की एक महिला निर्मला देवी ने अपने तीन बच्चों के साथ तालाब में डूब कर आत्महत्या कर ली है। इस घटना में एक 3 वर्षीय बच्ची गुड्डी कुमारी को बचा लिया गया , जबकि 8 वर्ष की लाडली और 5 वर्षीय करन और 32 वर्षीया इन बच्चों की मां निर्मला देवी की मौत हो चुकी है। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को हैदरनगर थाना क्षेत्र के मूर्कहर गांव के पसियाडीह टोला के जवाहर राम की पत्नी निर्मला देवी का उसकी सास से विवाद हुआ था।इसी से परेशान होकर वह बच्चों के साथ घर से निकल गई और फिर अपने गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर स्थित पोखरा में कूदकर बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली । घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी।सभी मौके पर पहुंचे और फिर टोलावालों की मदद से शवों को बाहर निकाल कर अपने साथ ले आए।

पहले तीन बच्चों को फेका फिर खुद लगाई छलांग

निर्मला देवी ने पहले अपने तीनों बच्चों को पोखरा में फेंक दिया और बाद में खुद भी कूद गई। इसमें 4 साल की गड्डी को बचा लिया गया पर 8 साल की लाडली और 6 साल के कारण की डूबने से मौत हो गई।घटना में घायल 4 वर्षीया गुड्डी का इलाज हैदर नगर अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने के बाद हैदर नगर थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने सभाओं को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिकंदराबाद में है निर्मला देवी का पति

निर्मला देवी का पति जवाहर राम सिकंदराबाद गया हुआ है। वह सिकंदराबाद में काम करता है। उसे घटना की सूचना दे दी गई है। पलामू पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस बात पर अनुसंधान कर रही है कि क्या सास बहू विवाद में बहु को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया।इधर इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here