Homeदेश‘ऐ सिपाही ठुमका लगाओ नहीं तो…’,

‘ऐ सिपाही ठुमका लगाओ नहीं तो…’,

Published on

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के बड़े बेटे और आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव का एक वीडियो शनिवार को वायरल हो रहा है, जिसमें में वो होली के रंग में पूरी तरह रंगे हुए हैं। इसी वीडियो में तेज प्रताप पुलिसकर्मी को बुलाकर उसे नाचने के लिए कह रहे हैं।वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि तेज प्रताप सिपाही को आवाज देकर बुला रहे हैं, “ऐ सिपाही, ऐ दीपक, एक गाना बजाएंगे तुमको उस पर ठुमका लगाना है।बुरा मत मानो होली है, अगर ठुमका नहीं लगाए तो सस्पेंड कर दिए जाओगे” तेज प्रताप के कहने पर सिपाही दीपक ने सबके सामने डांस किया।

जेडीयू नेता राजीव रंजन ने इस वीडियो पर कहा कि जंगलराज का दौर तो खत्म हो गया, लेकिन लालू जी के प्रथम युवराज की हरकतें देखिये कि कैसे वे एक पुलिसकर्मी को ठुमका लगाने का आदेश दे रहे हैं और नहीं मानने पर कार्रवाई की धमकी भी दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि लालू परिवार के कुनबे को समझना होगा कि बिहार अब बदल गया है।बदलते बिहार में अब इस तरह की हरकतों के लिए जगह नहीं है।

आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव के निर्देश पर पुलिसकर्मी को नचाने वाले वीडियो पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि जैसा बाप वैसा बेटा।पहले पिता के राज में कानून को अपने इशारों पर नचाते थे और बिहार को जंगल राज में बदल देते थे। अब बेटा सत्ता से बाहर होने के बावजूद धमकी और दबाव के जरिए कानून और कानून के रक्षकों को अपने इशारों पर नचाने की कोशिश करता है
वह पुलिस कर्मियों को धमकी देता है कि अगर वह नहीं नाचेगा तो उसे सस्पेंड कर दिया जाएगा।इससे पता चलता है कि आरजेडी जंगल राज में विश्वास करता है।अगर वे गलती से भी सत्ता में आ गए, तो वे कानून तोड़ेंगे और कानून के रक्षकों को नचाएंगे।यह एक ट्रेलर है।इसलिए, उन्हें सत्ता से दूर रखना जरूरी है।

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this