बूढ़ी मां को खेत से गोभी तोड़ने पर बेटे ने खंभे से बांधकर बुरी तरह से पीटा

0
130

बीरेंद्र कुमार झा

अपने बच्चों के लालन- पालन में अपना सर्वस्व न्योछावर करते समय हर मां- बाप यह सोचता है की बूढ़ा होने पर उनके बच्चे उन्हें सहारा देंगे।लेकिन आजकल ऐसे -ऐसे कलियुगी लोग मिल जाएंगे ,जो अपने मां- बाप का सहारा तो क्या काल बन जाते हैं।अब ऐसे ही एक कलियुगी बेटे की करतूतों का मामला उड़ीसा से सामने आया है,जहां एक बेटे ने मां- बेटे के रिश्ते को तार – तार करते हुए एक खंभे से बांधकर जमकर पिटाई कर दी।

खेत से फूल गोभी तोड़कर खा लेने के कारण बेटे ने की पिटाई

यह घटना उड़ीसा के उनझार जिला की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक महिला को उसके बेटे ने ही खेत से फूलगोभी तोड़ने के आरोप में खंभे से बांधकर पीटा। 70 वर्षीय महिला ने अपने छोटे बेटे के खेत से फूलगोभी तोड़कर खा ली थी।इसके बाद विवाद खड़ा हुआ और दोनों के बीच जमकर बहस हुई।बहस के बाद बेटे ने महिला को खंबे से बंधा और बुरी तरह से पीटा।

छुड़ाने आए ग्रामीणों को भी करना पड़ा बेटे की धमकियों का सामना

इस दौरान बीच बचाव करने आए ग्रामीणों को भी महिला के बेटे का क्रोध का सामना करना पड़ा। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार युवक ग्रामीणों को भी धमकियां दे रहा था।हालांकि ग्रामीणों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दे दी, जिस कारण महिला को बचाया जा सका और उसे इलाज के लिए उसे वासुदेवपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।बाद में महिला की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने दर्ज शिकायत के आधार पर बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here