Homeदेशमदरसा की बाउंड्री पर मिट्टी में दबा मिला शिवलिंग मौके पर पहुंचे...

मदरसा की बाउंड्री पर मिट्टी में दबा मिला शिवलिंग मौके पर पहुंचे डीएम एसपी

Published on

  • बीरेंद्र कुमार झा

बिहार के सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 16, पुरानी बाजार सूर्यगढ़ा में इमामबाड़ा के समीप मदरसा की जमीन पर घेराबंदी के क्रम में पेड़ काटने के दौरान जमीन के नीचे दबे शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा बरामद हुई है। शनिवार सुबह जैसे ही शिवलिंग के मिलने की सूचना आसपास के इलाकों के लोगों तक पहुंची वैसे ही बड़ी संख्या में लोग इमामबाड़ा की तरफ शिवलिंग की देखने के लिए जाने लगे।थोड़ी ही देर में वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस बात की सूचना मिलने के बाद सांप्रदायिक सद्भाव कायम रखने के लिए डीएम अमरेंद्र कुमार, एसपी पंकज कुमार एसडीएम संजय कुमार और एएसपी रोशन कुमार काफी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। करीब 5 घंटे तक चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की शिवलिंग को वहां से निकालकर पास के किसी मंदिर में रखा जाएगा और जमीन की मापी कर बाद का निर्णय लिया जाएगा।

शिवलिंग की पूजा अर्चना भी हो गई शुरू

इस घटना के संबंध में पेड़ की कटाई कर रहे सूर्यपुरा तिलक नगर निवासी, मजदूर गोरेलाल शर्मा ने बताया कि जब वह पेड़ काटने के लिए आसपास की मिट्टी हटा रहा था तभी मिट्टी के अंदर से शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा बरामद हुई। शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा मिलने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंच गए। कुछ लोगों ने शिवलिंग की पूजा अर्चना भी शुरू कर दी। वहीं दूसरी तरफ मदरसे के लोगों का दावा है कि एक साजिश के तहत कुछ लोगों ने प्रतिमा को मिट्टी के अंदर छुपा दिया था, ताकि मदरसा की जमीन की घेराबंदी रोकी जा सके। बताया जाता है कि यह जमीन विवादास्पद रहा है। कुछ लोगों का दावा है कि जिस जमीन की घेराबंदी की जा रही है वह जमीन सरकारी है।

होली के बाद होगी जमीन की नापी

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी ने दोनों पक्षों की बात सुनी और मिट्टी में दबे शिवलिंग को देखा।डीएम की उपस्थिति में जब शिवलिंग को मिट्टी से निकाला गया और उसकी जांच की गई, तो वह पत्थर के बदले सीमेंट का निकला। इसके बाद स्थानीय लोगों की सहमति से उसे पास के क्यूल नदी में प्रवाहित कर दिया गया। इस संबंध में डीएम महेंद्र कुमार ने कहा की जानकारी मिली है कि मदरसा की जमीन पर बाउंड्री के दौरान मिट्टी में दबा शिवलिंग पाया गया है। कुछ लोगों का कहना है कि मदरसा की जमीन की मापी होनी चाहिए। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए उक्त स्थान पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी तथा होली के बाद जमीन की मापी होगी।

Latest articles

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...

यूरिन की समस्या को न करें इग्नोर! गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

यूरिन संबंधी सेहत को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।बार-बार यूरिन आना, जलन होना...

More like this

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...