Homeदेशतुर्किये और सीरिया में अब तक 37 हजार से ज्यादा मौत , 70...

तुर्किये और सीरिया में अब तक 37 हजार से ज्यादा मौत , 70 लाख से ज्यादा बच्चे प्रभावित 

Published on


न्यूज़ डेस्क 

भूकंप ने तुर्किये और सीरिया को बर्बाद कर दिया है। भूकंप आये 9 दिन हो गए हैं लेकिन मौतों का सिलसिला अभी भी जारी है। मलबे हटते है तो लाशो की ढेर लग जाती है। अभी तक 37 हजार लोगो के मूत की पुष्टि हो चुकी है। तुर्किये में 31,974 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। सीरिया में 5,800 लोग मारे गए हैं। मृतकों की कुल संख्या 37,774 हो गई है। उधर संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि इस भूकंप का सबसे ज्यादा असर बच्चो पर हुआ है। करीब 70 लाख से ज्यादा बच्चे इससे प्रभावित हुए हैं। उनके खाने -पीने और पढ़ने की समस्या खड़ी हो गई है। इनमे से कई बच्चो के परिवार ख़त्म हो गए हैं। उधर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि यह भूकंप यूरोप में 100 साल में आई सबसे बड़ी आपदा है।         
    उधर ,मंगलवार को सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद ने तुर्किये के साथ लगी दो और बॉर्डर क्रॉसिंग खोलने की घोषणा की है। इसके जरिए यूएन  भूकंप से जुड़ी राहत सामग्री सीरिया भेज पाएगा। अगले 3 महीने तक देशवासियों की मदद के लिए ये बॉर्डर खुले रहेंगे। 2011 में सीरिया में शुरू हुए सिविल वॉर के बाद पहली बार ये सीमाएं खोली गई हैं।
              तुर्किये और सीरिया में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं। अब भी लोगों को मलबे के नीचे से निकाला जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि 8 से 9 दिन बाद भी कई लोग जिंदा मिल रहे हैं। तुर्किये के हताय प्रांत में 26 साल की महिला को 201 घंटे बाद बचाया गया। इधर, अदीयमन शहर में 199 घंटे बाद 18 साल के युवक को रेस्क्यू किया गया।
              कई देश सीरिया बॉर्डर पर रेस्क्यू ऑपरेशन छोड़कर वापस लौट रहे हैं। रविवार को इजराइल ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी टीम हतजाला ग्रुप को इमरजेंसी फ्लाइट से वापस बुला लिया। इससे पहले जर्मनी और ऑस्ट्रिया ने भी अपने बचाव दलों के तुर्किये से निकाल लिया था।           
 दरअसल, इजराइल समेत कई देशों की इंटेलिजेंस एजेंसी को इनपुट मिला है कि तुर्किये बॉर्डर पर अलग-अलग गुटों में हिंसक झड़प होने वाली हैं। जिनसे वहां पहुंचे बचाव कर्मियों की जान को खतरा है। जर्मनी के बचाव दल ने भी बताया कि वहां गोलीबारी हो रही है। वहीं तुर्किये के कहरामनमारस में रविवार देर रात 4.7 की तीव्रता का एक और भूकंप का झटका महसूस किया गया। तुर्किये में 6 फरवरी को आए भूकंप के बाद लगातार आफ्टरशॉक आ रहे हैं जिनसे लोग परेशान हैं।
                तजा जानकारी के मुताबिक तुर्किये में एक करोड़ 30 लाख लोग 10 राज्यों में विस्थापित हो चुके हैं। अब तक 8 हजार लोगों को बचा लिया गया है। तुर्किये-सीरिया में मलबे के नीचे दबे जिंदा लोगों की तलाश अब आखिरी चरण में है। इसके बाद शवों के ही मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। सीरिया में भूकंप पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए 20 फरवरी तक के लिए राष्ट्रीय धवज आधा झुकाया गया है। 

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...