Homeदुनियाकुवैत में पांच भारतीय समेत 53 लोगों की जलकर मौत !

कुवैत में पांच भारतीय समेत 53 लोगों की जलकर मौत !

Published on

न्यूज़ डेस्क
कुवैत से एक भीषण अग्निकांड की खबर आ रही है। कुवैत में आग लगने की यह घटना सुबह की ही है लेकिन जब इस अग्निकांड की विभीषिका आगे बढ़ी अब दुनिया भर के देशों में इसकी चर्चा फ़ैल गई। खबर के मुताबीक अभी तक इस अग्निकांड में 53 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमे पांच भारतीय भी शामिल है।

करीब चार दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की यह घटना मंगाफ शहर की एक इमारत की है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है, आग पर काबू पा लिया गया है।

इस दर्दनाक घटना को लेकर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि हमारे अंबेसडर कैंप पर गए हैं।

हमारी एंबेसी अपनी ओर से पूरा सहयोग करेगी। हम और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। जान गंवाने वालों के परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।

जानकारी के अनुसार जिस इमारत में आग लगी उसमें कुछ भारतीय कर्मचारी भी थे। इसे लेकर कुवैत में भारतीय दूतावास ने एक हेल्पलाइन नंबर (+965-65505246) जारी किया है। दूतावास ने कहा है कि भारतीयों की मदद के लिए हम हर संभव कोशिश करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इमारत में फंसे दर्जनों लोगों को निकाल लिया गया है लेकिन कई की जान चली गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक सीनियर पुलिस कमांडर ने बताया कि इस इमारत में कर्मचारियों को रखा जाता था और आग लगने के समय बड़ी संख्या में लोग अंदर थे।

हालांकि, इस बात का अभी तक नहीं पता चल पाया है कि इमारत में रहने वाले कर्मचारी किस तरह का काम करते थे और वह सब मूल रूप से कहां-कहां के रहने वाले थे। फिलहाल बचाव कार्य किया जा रहा है।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this