Exit poll: MP-CG में कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर, राजस्थान में बीजेपी तो तेलंगाना में कांग्रेस की बढ़त का अनुमान

0
323

विकास कुमार
तेलंगाना में मतदान खत्म होने के बाद पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल आ चुके हैं। एग्जिट पोल अनुमान के मुताबिक राजस्थान और मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है।

आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में राजस्थान में कांग्रेस को 86 से 106 सीटें मिलने का अनुमान है,वहीं बीजेपी को 80 से 100 सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है। टीवी-9 भारतवर्ष और पोल स्ट्रैट के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 90 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बीजेपी के खाते में 100 से 110 सीटें जा सकती हैं। अन्य और निर्दलीय उम्मीदवारों को 5 से 15 सीटें मिलने का अनुमान है। टाइम्स नाऊ ईटीजी के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 56 से 72 सीटें मिलने का अनुमान है तो बीजेपी को 108 से 128 सीटें मिल सकती हैं। एबीपी सी वोटर के मुताबिक, कांग्रेस को 71 से 91 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं बीजेपी को 94 से 114 सीटें मिलने का अनुमान है।

वहीं रिपब्लिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में बीजेपी को 118 से 130 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 97 से 107 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। टीवी-9 पोल स्ट्रैट के मुताबिक बीजेपी को 106 सीटें मिल सकती हैं तो कांग्रेस को 111 से 121 सीटें मिल सकती हैं। न्यूज-24-टुडेज चाणक्या के अनुमान के मुताबिक बीजेपी मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत हासिल कर सकती है। चाणक्या के मुताबिक बीजेपी को 151 सीटें मिलने का अनुमान है।

वहीं एग्जिट पोल की माने तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर होगी। जन की बात के मुताबिक कांग्रेस को 34 से 45 सीटें मिलने का अनुमान है तो बीजेपी को 42 से 53 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। एबीपी और सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस को 41 से 53 सीटें मिलेंगी तो बीजेपी को 36 से 48 सीटें मिलने का अनुमान है। न्यूज-24 और टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल अनुमान में कांग्रेस को 57 सीटें मिल सकती हैं तो बीजेपी को 33 सीटें मिलेंगी।

वहीं मिजोरम के एग्जिट पोल अनुमान के मुताबिक एमएनएफ को 10 से 14 सीटें मिल सकती हैं तो कांग्रेस को 5 से 9 सीटें मिलने के आसार हैं। इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक एमएनएफ 14 से 18 सीटें जीतेगी तो कांग्रेस को 8 से 10 सीटें मिलेंगी। मिजोरम में एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक एमएनएफ को 14 से 18 सीटें मिलने का अनुमान है तो कांग्रेस को 8 से 10 सीटें मिल सकती हैं।

न्यूज 24-टूडे चाणक्या के मुताबिक, तेलंगाना में कांग्रेस गठबंधन को 71 सीटों पर जीत के साथ शानदार बहुमत हासिल हो सकता है जबकि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की सत्तासीन पार्टी बीआरएस को सिर्फ़ 33 सीटों पर संतोष करना होगा। टीवी 9 भारतवर्ष पोलस्ट्रेट के एक्ज़िट पोल के मुताबिक, तेलंगाना में केसीआर और कांग्रेस गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती हैं। इस एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस गठबंधन को तेलंगाना में 49 से 59 सीटें मिल सकती हैं। जबकि केसीआर को भी 48 से 58 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।तेलंगाना के लिए जन की बात के एग्जिट पोल में भी बीआरएस की हार और कांग्रेस गठबंधन की जीत का अंदाजा लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here