Homeदेशधनबाद में 3 अखाड़ा कमेटियों की भिड़ंत, एक घंटे तक होती रही...

धनबाद में 3 अखाड़ा कमेटियों की भिड़ंत, एक घंटे तक होती रही ईंट-पत्थर की बारिश

Published on

झारखंड के धनबाद जिला में मुहर्रम के दिन सुबह-सुबह 3 अखाड़ा कमेटियों में भिड़ंत हो गई। इन कमेटियों के सदस्यों ने एक दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। मामला धनबाद जिला के झरिया का है।यहां मुहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान आपस में 3 कमेटी के लोग आपस में ही उलझ गए।

धनबाद जिले के झरिया में कतरास मोड़ के चौथाईकुली से ऊपरकुली तक एक से डेढ़ घंटे तक तीन अखाड़ों के लोगों ने जमकर उपद्रव मचाया। पत्थरबाजी में एक दर्जन से अधिक लोगों के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। घायलों की कुल संख्या का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछ ताछ किया है।हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पुलिस ने कितने लोगों को गिरफ्तार किया है।

हिंसा की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पत्थरबाजी कर रहे लोगों को रोका।काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। सिंदरी डीएसपी ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। डीएसपी वहीं कैंप कर रहे हैं।घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है

मुहर्रम के जुलूस के दौरान तरह-तरह के करतबों के बीच कुछ लोग आग के शोलों से खेल रहे थे।जब पुलिस ने उन्हें ऐसा करतब करने से मना किया, तो कथित तौर पर आग का एक गोला पुलिस पर भी फेंक दिया गया।गनीमत यह रही कि कोई पुलिसवाला फेके गए आग के गोले के चपेट में नहीं आया। सुबह-सुबह मुहर्रम जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।

Latest articles

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...

हाइड्रेशन के नाम पर गलती तो नहीं कर रहे आप? गुर्दों को हो सकता है नुकसान

अक्सर हम सोचते हैं कि पानी पीना बहुत आसान काम है। प्यास लगी तो...

More like this