Homeदेश30 सितंबर के बाद 2000 के नोट नहीं चलेंगे ,आरबीआई ने जारी...

30 सितंबर के बाद 2000 के नोट नहीं चलेंगे ,आरबीआई ने जारी किया सर्कुलर  !

Published on

न्यूज़ डेस्क 

बड़ी खबर तो यही है कि आज आरबीआई ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए सभी बैंको को कहा  है कि आरबीआई दो हजार रूपये के नोट को वापस लेने जा रही है। हालांकि 30 सितम्बर तक यह नोट वैध मुद्रा बना रहेगा और चलन में भी रहेगा। जिनके पास इस समय 2000 के नोट हैं उन्हें बैंक से एक्सचेंज करना पडेगा।  आरबीआई ने बैंको से कहा है कि वे तत्काल प्रभाव से दो हजार के नोट को जारी करना बंद कर दें।            
आरबीआई ने प्रेस रिलीज में बताया कि 2018-19 में ही दो हजार रुपये का नोट को छापना बंद कर दिया था।  साल 2016 नवंबर में नोटबंदी के बाद 2000 हजार रुपये का नोट लाया गया था. नोटबंदी में 500 और 1000 रुपये के नोट बंद कर दिया गया था। 
      अब इसी से जुडी दूसरी बात यह है कि जब इस तरह के नोट बंद ही करने थे तो फिर इसे जारी क्यों किये गए। जब पांच सौ और एक हजार के नोट को बंद करके नोटबंदी का खेल किया गया था तो फिर दो हजार के नोट जारी करने के की औचित्य था। वैसे भी नोटबंदी को तुगलकी फरमान ही माना गया था। इस नोटबंदी की वजह से जितनी परेशानी लोगों को झेलनी पड़ी थी जिस याद  करके ही लोग सिहर जाते हैं।    
    नोटबंदी के जो लक्ष्य निर्धारित किये गए थे उनमे से कितने लक्ष्य पुरे हुए ,आज तक किसी को पता नहीं चला। न तो आतंकी फंडिंग की कमी आयी और न ही नकली नोटों की छपाई सकी। नोटबंदी से  कालाधन भी नहीं आया। 

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this