हमास -इजरायल युद्ध में 8 हजार बच्चों समेत 20 हजार फिलिस्तीनियों की मौत

0
160


न्यूज़ डेस्क
हमास इजरायल के बीच अभी भी लड़ाई जारी है। इस युद्ध का अंतिम परिणाम क्या होगा यह किसी को मालूम नहीं है। हालांकि विश्व बिरादरी की तरफ से युद्ध को रोकने की कोशिश भी जारी है लेकिन इजरायल रुके को तैयार नहीं है। इसी बीच हमास की सरकारी मीडिया द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक सात अक्टूबर से जारी इस युद्ध में अब तक 20 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार,हमास के बयान में कहा गया कि मृतकों में 8,000 से अधिक बच्चे और 6,200 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 52,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 6,700 अन्य लापता हैं।


बयान में यह भी कहा गया है कि इजरायली हमलों में कुल 310 चिकित्सा कर्मी, 35 नागरिक सुरक्षा कर्मी और 97 पत्रकार मारे गए। इस बीच, फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वेस्ट बैंक के हेब्रोन और बेथलहम शहरों में इजरायली सैनिकों के साथ झड़प में दो फिलिस्तीनी मारे गए। आधिकारिक फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी डब्‍ल्‍यूएएफए के अनुसार, 7 अक्टूबर को इजरायली-फिलिस्तीनी संघर्ष का यह नया दौर शुरू होने के बाद से कब्जे वाले क्षेत्र में इजरायली गोलीबारी से मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 303 हो गई है।


वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, काहिरा में वरिष्ठ हमास नेताओं की एक प्रतिनिध‍ित्‍व कर रहे हमास के राजनीतिक प्रमुख, इस्माइल हानियेह ने मिस्र के वार्ताकारों को सूचित किया है कि उनका संगठन गाजा पट्टी में केवल युद्ध के पूर्ण अंत के लिए ही सहमत होगा। इजरायल युद्ध को पूरी तरह से बंद करने पर असहमत है और इसके कारण हमास द्वारा बंधक बनाए गए लगभग 120 बंधकों का भविष्य अधर में है।


इस्माइल हानियेह ने वार्ताकारों से कहा है कि वह युद्ध रोकने के लिए काहिरा में हैं और अंशकालिक युद्धविराम और बंधकों की रिहाई संभव नहीं है। इजरायल ने हमास की हिरासत में 40 बंधकों की रिहाई के लिए लड़ाई में एक हफ्ते के संघर्ष विराम पर सहमति व्यक्त की थी, इसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे, जो बीमार हैं और उन्हें दवा की जरूरत है।


इजरायल ने इजरायल की जेलों में बंद फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने पर भी सहमति व्यक्त की है और यहां कहा था कि जो फिलिस्तीनी अधिक गंभीर अपराधों के लिए सलाखों के पीछे हैं, उन्हें बंधकों की अदला-बदली के लिए छोड़ा जा सकता है।


इजराइल व हमास के बीच 7 अक्टूबर को शुरू हुए युद्ध के दौरान 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक एक हफ्ते के युद्धविराम में 105 बंधकों को रिहा किया गया, जिन्हें 7 अक्टूबर को दक्षिण इज़राइल में तबाही और नरसंहार के बाद हमास ने पकड़ लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here