HomeदेशOpposition Unity:20 जून को तमिलनाडु जाएंगे CM नीतीश कुमार, MK स्टालिन को...

Opposition Unity:20 जून को तमिलनाडु जाएंगे CM नीतीश कुमार, MK स्टालिन को बैठक में आने का देंगे न्योता

Published on

विकास कुमार
बिहार में विपक्षी दलों की बैठक से पहले सीएम नीतीश कुमार तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन से मिलने चेन्नई जाएंगे। नीतीश कुमार उन्हें बीजेपी विरोधी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे। बिहार में बीजेपी विरोधी दलों की बैठक 23 जून को होने वाली है। इस बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अरविंद केजरीवाल, लेफ्ट और ममता बनर्जी के हिस्सा लेने की चर्चा है। इसके अलावा अखिलेश,शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने भी बैठक में शामिल होने का संकेत दिया है। इस बीच खबर ये आई है कि सीएम नीतीश कुमार 20 जून को तमिलनाडु के सीएम से मिलने जाएंगे। नीतीश कुमार, स्टालिन से मुलाकात करेंगे और उन्हें बीजेपी विरोधी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए न्योता देंगे।

12 जून को होने वाली बैठक एमके स्टालिन की वजह से भी स्थगित की गई थी। तब स्टालिन ने व्यस्तता की वजह से बैठक में आने से इंकार कर दिया था। लेकिन अब जब नीतीश कुमार उन्हें आमंत्रित करने जा रहे हैं तब उनके आने की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी गोलबंदी की रणनीति पर प्रशांत किशोर ने भी बयान दिया है। पीके ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो भी कर लें देश में इसका कोई असर नहीं होगा।

वैसे ममता बनर्जी,अरविंद केजरीवाल और केसीआर; कांग्रेस से किसी तरह का कोई समझौता करने के मूड में नहीं हैं। इसलिए एक साथ इतने विरोधाभासों के बीच विपक्षी गोलबंदी की रणनीति कितनी कामयाब होगी। ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

Latest articles

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?

प्रीडायबिटीज वह स्थिति होती है जब किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर स्तर सामान्य से...

More like this