Homeदेशकांग्रेस का हमला :गुजरात में चीनी नागरिक ने 1400 करोड़ लूटकर भाग...

कांग्रेस का हमला :गुजरात में चीनी नागरिक ने 1400 करोड़ लूटकर भाग गए और बीजेपी सरकार देखती रही 

Published on



न्यूज़ डेस्क 

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि एक चीनी नागरिक गुजरात से एक एप के जरिये 1200 लोगों से 1400 करोड़ रुपये ठग कर भाग गई और केंद्र से लेकर राज्य की सरकार की सरकार सब कुछ देखती रही। यह सारा खेल 9 दिनों के भीतर हुआ और गुजरात से लेकर उत्तर प्रदेश की पुलिस इस एप का प्रमोशन भी करती रही। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मीडिया के सामने कहा कि लाल क़िले से भ्रष्टाचार “भारत छोड़ो” के बारे में चिल्लाने वाले मोदी जी एक बार फिर चीन को “लाल आंख” दिखाने से चूक गए ! एक चीनी नागरिक ने केवल 9 दिनों में 1200 भारतीयों के 1400 करोड़ रुपये लूट लिए! कुल नुकसान = 4600 करोड़ रुपये !! पवन खेड़ा ने कहा कि, “पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए ईडी, सीबीआई, एसएफआईओ आदि का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन चीनी घोटालेबाजों को नहीं, जो भारतीयों को लूटते हैं और देश से भाग जाते हैं !”       
      कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार देश को लूटने वालों को सुविधा देकर यहां से भगा रही है। उन्होंने कहा, विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और अब चीनी नागरिक वू उयानबे के लगातार भागने से साबित होता है कि मोदी सरकार, एक ‘ट्रैवल एजेंसी’ है जो ‘धोखाधड़ी, लूट और विदेशी तटों पर उड़ान’ की सुविधा देती है !
                कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि एक चीनी व्यक्ति ने गुजरात में केवल 9 दिनों में 1200 लोगों से 1400 करोड़ रुपये की भारी ठगी की और देश से भाग गया, लेकिन पीएम मोदी या ग़ृह मंत्री अमित शाह उसे रोक नहीं सके। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्टों से यह भी पता चलता है कि इस पूरे ‘दानी डाटा एप ‘घोटाले ने लोगों को 4600 करोड़ रुपये तक का का भारी चूना लगाया होगा ! उन्होंने आगे कहा, इतना ही नहीं, बल्कि बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश में पुलिस ने इस एप  का प्रचार प्रसार किया – एक फुटबॉल सट्टेबाजी ऐप, जिससे आम लोगों का विश्वास हासिल हुआ। सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें उपलब्ध हैं जिनमें यूपी पुलिस ‘दानी डाटा एप ‘ प्रायोजित ‘लव डोनेशन ‘बैनर के साथ पोज देती नजर आ रही है!
               पवन खेड़ा ने बताया कि दिसंबर 2022 तक, गुजरात पुलिस को धोखाधड़ी के शिकार लोगों से 1,088 शिकायतें और हेल्पलाइन 1930 पर 3,600 से अधिक शिकायतें मिली थीं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में, महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि गुजरात सट्टेबाजी घोटालों और पोंजी योजनाओं का केंद्र बन रही है, लेकिन ‘डबल इंजन’ सरकार ने इन योजनाओं का शिकार हुए गुजरातियों की दुर्दशा के प्रति दुखद ‘डबल उदासीनता’ प्रदर्शित की है।
                    कांग्रेस नेता ने  कहा कि  इकनोमिक ऑफेन्स विंग,एसएफआईओ ,ईडी ,सीबीआई डीआरआई और इमिग्रेशन एजेंसीज भारत से भाग रहे चीनी नागरिक वू उयानबे को या उसके डिजिटल घोटाले को क्यों नहीं पकड़ सकीं? जब सैकड़ों लोगों को दानी डाटा एप  ने लूट लिया था और वे सोशल मीडिया पर अपनी दुर्दशा बता रहे थे, तब मोदी सरकार कुम्भकरणीय नींद में क्यों सो रही थी ? यूपी पुलिस ने इस एप  को क्यों प्रमोट किया? इस प्रचार अभियान के पीछे कौन है? क्या इस सहयोग के पीछे योगी आदित्यनाथ के शासन वाले उत्तर प्रदेश में भाजपा इकोसिस्टम तंत्र से कोई है? क्या इसके बैकग्राउंड की कोई जाँच नहीं हुई थी?

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...