साइबर क्राइम : क्या झारखंड का गिरिडीह नया जामतारा बन रहा है ?

0
219

न्यूज़ डेस्क 
झारखंड का गिरिडीह अब नया जामतारा बनता जा रहा है। जामताड़ा की तरह अब गिरिडीह के गांव-गांव में साइबर क्रिमिनल्स के गिरोह सक्रिय हैं। पिछले दो महीने के दौरान जिले में 51 साइबर क्रिमिनल्स गिरफ्तार किए गए हैं। मंगलवार को पुलिस ने एक साथ नौ साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार किया। 
 डॉक्टर का अपॉइंटमेंट बुक करने के नाम पर इन्होंने फर्जी ऐप बना रखा था। इसके अलावा सर्च इंजन गूगल में उन्होंने अपने कई नंबरों को डॉक्टर के नाम पर फीड कर रखा था। लोग गूगल पर डॉक्टरों के नंबर की तलाश करते हुए इनके ट्रैप में फंस जाते थे।
                 गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधी जिले के गांडेय, बिरनी और बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके पास से 17 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गांडेय का जोकटियाबाद निवासी मुकेश तिवारी इस गिरोह का मास्टरमाइंड है। उसने डॉक्टरों का अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए मित्र नामक फर्जी ऐप बना रखा था। इसके अलावा फर्जी तौर पर एयरटेल पेमेंट बैंक के लिंक भेजकर भी ठगी की जाती थी।
               गिरफ्तार किए गए साइबर क्रिमिनल्स में बेंगाबाद के देवाटांड़ निवासी टार्जन अंसारी, महबूब अंसारी, मोहम्मद साबिर, गांडेय निवासी ताज हुसैन, खुर्शीद अंसारी, अनीस अंसारी, बिरनी निवासी विशाल मंडल और गोविंद कुमार मंडल शामिल हैं।
                    इन्हें गिरफ्तार करने वाली टीम में साइबर डीएसपी संदीप सुमन प्रियदर्शी, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here