Homeदेशसलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

Published on

काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में सुनवाई निर्धारित थी। ये अपीलें एक्टर सलमान खान सहित अन्य आरोपियों से संबंधित हैं।

हालांकि, जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की एकल पीठ ने इन अपीलों की सुनवाई से इंकार करते हुए निर्देश दिए कि मामले की सुनवाई किसी अन्य पीठ के समक्ष कराई जाए।मामले में सैफ अली खान व अन्य की ओर से भी एक अपील लंबित है। वहीं, सलमान खान की ओर से साल 2018 में सुनाई गई 5 साल की सजा के खिलाफ अपील दाखिल की गई है।

अब इन सभी अपीलों पर सुनवाई राजस्थान हाई कोर्ट की किसी अन्य पीठ द्वारा की जाएगी। ये मामला जोधपुर से जुड़ा हुआ है और लंबे समय से कानूनी प्रक्रिया के तहत विचाराधीन है।

ये मामला 26 साल पुराना है। साल 1998 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान एक्टर्स सलमान खान, सैफ अली खान, नीलम, तब्बू ,सोनाली बेंद्रे पर काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था।

सलमान खान के खिलाफ हिरण शिकार मामले में तीन केस दर्ज हुए. दो मामलों की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। वहीं कांकाणी काला हिरण शिकार मामले की सुनवाई जोधपुर हाईकोर्ट में चल रही है।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this