Homeदेशभारत-रूस के बीच 2 अरब डॉलर की डील पर मुहर; हिल जाएंगे...

भारत-रूस के बीच 2 अरब डॉलर की डील पर मुहर; हिल जाएंगे PAK-चीन

Published on

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत पहुंचने से पहले दोनों देशों के बीच बड़ी डिफेंस डील की खबर सामने आई है। भारत और रूस के बीच 2 बिलियन डॉलर (करीब 16,700 करोड़ रुपये) की न्यूक्लियर सबमरीन डील हुई है।करीब 10 साल से इस डील को अंतिम रूप देने पर बात चल रही थी।दोनों देश इस सौदे पर सहमत हो गए हैं और भारतीय अधिकारी अगले साल नवंबर में एक रूसी शिपयार्ड का दौरा करेंगे।

यह उम्मीद जताई जा रही है कि भारत को अगले दो साल के भीतर इस पनडुब्बी की डिलीवरी मिल जाएगी।नौसेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी ने बताया कि भारत चाहता है कि उसे यह न्यूक्लियर सबमरीन साल 2027 तक मिल जाए।ये दूसरी परमाणु पनडुब्बी है जो भारत को रूस से मिलने जा रही है।इससे पहले 2012 में रूस से आईएनएस चक्र सबमरीन 10 वर्षों के लिए लीज पर ली थी।

परमाणु ऊर्जा से चलने वाली सबमरीन डीजल-इलेक्ट्रिक सबमरीन से कहीं बेहतर होती है।ये आमतौर पर बड़ी होती है, ज्यादा देर तक पानी के नीचे रह सकती है और अधिक शांत होती है, जिससे इनका पता लगाना मुश्किल हो जाता है।खासकर हिंद और प्रशांत महासागर के विशाल क्षेत्रों में गश्त करते समय इसका पता लगाना मुश्किल होगा, जिससे चीन की नींद उड़ी हुई है। एनटीआई के अनुसार, भारत वर्तमान में 17 डीजल-चालित पनडुब्बियों का संचालन करता है।

भारत परमाणु ऊर्जा चालित अटैक सबमरीन के निर्माण की भी तैयारी कर रहा है, जिन्हें दुश्मन की पनडुब्बियों और सतह पर मौजूद जहाजों का पता लगाकर उन्हें नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। अब तक केवल कुछ ही देशों अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन और रूस के पास परमाणु ऊर्जा से चलने वाले सबमरीन को तैनात करने और संचालित करने की तकनीक थी।दक्षिण कोरिया परमाणु ऊर्जा चालित पनडुब्बियां बनाने के लिए भी अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहा है।

नौसेना प्रमुख के अनुसार, भारत की तीसरी बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी अगले साल परमाणु शक्ति से लैस सेना में शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, भारत दो परमाणु ऊर्जा चालित हमलावर पनडुब्बियां भी बना रहा है।

Latest articles

जस्टिस सूर्यकांत ने देश को जातिवाद की आग में जलने से बचाया

इस समय चीफ जस्टिस सूर्यकांत अपने निर्णयों की वजह से देश में चर्चा का...

ब्लैक बॉक्स बरामद, विमान हादसे के पीछे की सच्चाई जल्द आएगी सामने

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक पत्र...

आपका टीवी भी पी रहा है बिजली तो बदल दें चंद सेटिंग्स,बदलते ही कम हो जाएगा खर्चा

अक्सर जब किसी का बिजली बिल ज्यादा आता है, तो हर कोई गीजर, फ्रिज...

बुखार और सिरदर्द हल्के में न लें,हो सकता है निपाह वायरस का लक्षण

भारत के पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस इंफेक्शन के मामलों की पुष्टि के बाद...

More like this

जस्टिस सूर्यकांत ने देश को जातिवाद की आग में जलने से बचाया

इस समय चीफ जस्टिस सूर्यकांत अपने निर्णयों की वजह से देश में चर्चा का...

ब्लैक बॉक्स बरामद, विमान हादसे के पीछे की सच्चाई जल्द आएगी सामने

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक पत्र...

आपका टीवी भी पी रहा है बिजली तो बदल दें चंद सेटिंग्स,बदलते ही कम हो जाएगा खर्चा

अक्सर जब किसी का बिजली बिल ज्यादा आता है, तो हर कोई गीजर, फ्रिज...