Homeटेक्नोलॉजीफोन का Power Button क‍िस-क‍िस काम आता है? इन सीक्रेट फीचर्स से...

फोन का Power Button क‍िस-क‍िस काम आता है? इन सीक्रेट फीचर्स से अनजान हैं लोग

Published on

What are the functions of the phone’s Power Button? People are unaware of these secret features.

ज्यादातर लोग मानते हैं कि फोन का पावर बटन सिर्फ फोन को ऑन-ऑफ करने के लिए होता है, जबकि ऐसा बिलकुल नहीं है। स्मार्टफोन के पावर बटन को अगर ठीक से इस्तेमाल किया जाए, तो फोन चलाने का पूरा अंदाज बदल सकता है। दरअसल फोन का पावर बटन आपके फोन की फंक्शनैलिटी बढ़ा सकता है। फोन के ऐसे कितने ही बेसिक और एडवांस फीचर्स हैं, जो कि सीधे फोन के पावर बटन से ऑपरेट हो सकते हैं।

कई बार होता है कि हमें तुरंत किसी पल की तस्वीर क्लिक करनी होती है लेकिन फोन का कैमरा ऑन करते-करते वो पल मिस हो जाता है। ऐसे में आप पावर बटन को फोन का कैमरा ऑन करने के लिए सेट कर सकते हैं और बहुत तेजी से फोन में कैमरा ऐप को लॉन्च कर सकते हैं।

AI के सुपर स्मार्ट होने के साथ ही आपके फोन के पावर की शक्तियां भी बढ़ गई हैं। आप फोन के पावर बटन से Gemini या किसी दूसरे AI को जगाकर तमाम तरह के काम और सवालों के जवाब पा सकते हैं।

आप फोन की सेटिंग्स में जाकर पावर बटन से फोन की टॉर्च को ऑन-ऑफ करने के लिए सेट कर सकते हैं। इसके लिए सेटिंग्स में पावर बटन सर्च करें और फंक्शन की लिस्ट में से टॉर्च ऑप्शन को चुन लें। इसके बाद किसी भी अंधेरी जगह पर आप पावर बटन दबाकर तुरंत टॉर्च ऑन कर पाएंगे।

आप अगर फोन में इमरजेंसी SOS सेटिंग्स को ऑन रखते हैं, तो फोन के पावर बटन को लगातार तीन बार दबाकर तुंरत इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को अपनी लोकेशन और बाकी डिटेल्स भेज सकते हैं। मुश्किल समय में यह फीचर किसी रक्षा कवच से कम नहीं महसूस होता।

आप अपने फोन के पावर बटन को स्क्रीन शॉट लेने के लिए सेट भी कर सकते हैं। इसकी मदद से आप स्क्रीनशॉट्स लेने का फायदा यह है कि आपको अपने दोनों हाथों का इस्तेमाल नही करना पड़ता। इसके अलावा पारंपरिक तरीके से स्क्रीनशॉट लेने पर कई बार सही समय पर वॉल्यूम बटन और पावर बटन काम प्रेस नहीं हो पाते और स्क्रीनशॉट मिस हो जाता है

फोन का पावर बटन फोन कॉल काटने के भी काम आता है। अपने फोन डायलर की सेटिंग्स में Press Power Button to Disconnect सेटिंग को ऑन करते ही, आपको कॉल काटने के लिए स्क्रीन इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं रहेगी। किसी से भी बात करने के बाद आप पावर बटन को दबाकर सीधा कॉल काट सकेंगे।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...