Homeटेक्नोलॉजीपैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

Published on

भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड सबसे अहम दस्तावेजों में से एक है।लेकिन यदि इसमें नाम की गलती हो जाए तो यह बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। नौकरी जॉइन करने से लेकर बैंकिंग और टैक्स से जुड़ी प्रक्रियाओं तक, हर जगह सही नाम वाला पैन कार्ड जरूरी है।ऐसे में अगर आपके पैन कार्ड पर नाम गलत दर्ज है या आप शादी/कानूनी प्रक्रिया के बाद नाम बदलना चाहते हैं, तो ऑनलाइन प्रक्रिया बेहद आसान है।

पैन कार्ड नाम सुधार की ऑनलाइन प्रक्रिया
सबसे पहले UTIITSL पोर्टल https://www.pan.utiitsl.com/PAN/ पर जाएं
होमपेज पर PAN Card Correction/Update विकल्प चुनें
अपना पैन नंबर और मौजूदा विवरण भरें
‘Name Change’ विकल्प चुनकर सही नाम दर्ज करें
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फीस का भुगतान करें
आवेदन सबमिट करने के बाद आपको एक Acknowledgement Number मिलेगा, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

किन दस्तावेजों की जरूरत होगी
नाम बदलने या सुधारने के लिए पहचान और प्रमाण पत्र जरूरी हैं।इनमें शामिल हैं:

आधार कार्ड
पासपोर्ट
विवाह प्रमाणपत्र (शादी के बाद नाम बदलने पर)
राजपत्र अधिसूचना (कानूनी नाम परिवर्तन के लिए)
वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड

फीस और समयसीमा की बात करें तो आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या UPI से किया जा सकता है। आवेदन स्वीकार होने के बाद नया पैन कार्ड आपके पते पर लगभग 45 दिनों में पहुंच जाएगा।

सबमिट करने के बाद मिले Acknowledgement Number से आप UTIITSL पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।इससे आपको पता चलता रहेगा कि आपका नया पैन कार्ड कब तक जारी होगा।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this