Homeदेशत्रिपुरा चुनाव :अमित शाह के हुंकार ,विपक्ष पर हमले  और बड़े ऐलान...

त्रिपुरा चुनाव :अमित शाह के हुंकार ,विपक्ष पर हमले  और बड़े ऐलान से क्या बदलेगी तस्वीर !

Published on


अखिलेश अखिल 


त्रिपुरा चुनाव अब अंतिम दौर में है। नेताओं का ताता लगा हुआ है। हर रोज नए -नए नेता त्रिपुरा की धरती पर उतर रहे हैं और स्थानीय लोगो को अपने स्तर पर प्रभावित करने से चूकते नहीं। हर रोज नयी -नयी घोषणाएं भी हो रही है। बीजेपी  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल बड़ी घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि अगर फिर से त्रिपुरा में बीजेपी की  सरकार बनती है तो कॉलेज जाने वाली हर लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी। शाह के इस ऐलान का बड़ा असर पड़ता दिख रहा है। पुरे सूबे में इस पर चर्चा होने लगी है।  सूबे की कॉलेज गोइंग लड़किया कह रही है कि ऐसा होता है तो बेहतर होगा। जो परिवार अब तक बीजेपी  के खिलाफ खड़ा था अब अपनी लड़कियों के दवाब में आता दिख रहा है। उधर वाम दल और कांग्रेस गठबंधन भी कोई बड़ी घोषणा करने की तैयारी में है। टिपरा मोथा पार्टी भी मंथन कर रहा है कि जिन आदिवासी सीट पर उसकी  नजर उसके लिए क्या कुछ किया जा सकता है ? त्रिपुरा की 60 सदस्यीय सीट पर 16 तारीख को चुनाव है और सभी पार्टियां पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही है। बीजेपी की इज्जत दाव पर लगी है।      
       एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अगर त्रिपुरा में सत्ता में आए तो हम कॉलेज जाने वाली हर लड़की को मुफ्त में एक स्कूटी देंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही कम्युनिस्टों ने हार मान ली है। उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया है। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा त्रिपुरा के विकास के लिए काम कर रहे हैं, जबकि कम्युनिस्ट, कांग्रेस और टिपरा मोथा राज्य में ‘जंगल राज’ वापस लाना चाहते हैं।                    
    इससे पहले दिन में अमित शाह ने त्रिपुरा के चांदीपुर में एक रैली को संबोधित किया, जहां उन्होंने चुनावी राज्य में कांग्रेस-वाम गठबंधन पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन करके माकपा ने साबित कर दिया कि वे चुनाव हारने जा रहे हैं। वे अकेले बीजेपी  का सामना नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए, उन्होंने माकपा के साथ गठबंधन किया, जिसने उनके कई सदस्यों को मार डाला।
                 शाह ने कहा कि कांग्रेस और माकपा  ने त्रिपुरा के लिए कुछ नहीं किया। बीजेपी के शासन में त्रिपुरा में विकास हुआ। हमने सभी के विकास के लिए काम किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और माकपा  ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया और अब आदिवासियों के लिए वोट पाने के लिए उन्होंने एक आदिवासी सीएम चेहरे को चुना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आपको स्वास्थ्य बीमा देने का काम किया। सभी घरों में पीने का पानी पहुंचाया. गैस सिलेंडर पहुंचाया, शौचालय बनाने का काम किया और फ्री में अन्न देने का काम किया।
      उधर वाम -कांग्रेस गठबंधन ने बीजेपी को बुरी तरह से घेर रहा है। इस गठबंधन ने ऐलान किया है कि अगर उसकी सरकार बनती है तो ओल्ड पेंशन योजना लागू की जाएगी। इस घोषणा को लेकर त्रिपुरा के लोग काफी ख़ुशी जाहिर कर रहे हैं। बड़ी संख्या में वहां के लोग इसकी मांग भी करते रहे हैं। अब देखना है कि स्कूटी योजना और ओल्ड पेंशन योजना की इस बाजी में किसकी जीत तय होती है। 

Latest articles

रेखा-श्रीदेवी तो कॉस्मेटिक ब्यूटी हैं, असली ब्यूटी मैं हूं ,पर ममता कुलकर्णी की सफाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार है, जिनकी...

टी 20 में इंग्लैंड को तहस-नहस करने के बाद भारत अब वन डे में मचाएगा तूफान

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार से...

भारत – इंग्लैंड वनडे क्रिकेट सीरीज में विराट संग रोहित भी बना सकते हैं नए वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी 20 क्रिकेट का खुमार अब समाप्त हो गया है।4-1सीरीज जीतने के बाद भारत...

आमिर खान की ‘गजनी 2’ पर बड़ा अपडेट, 1000 करोड़ रुपए का बजट

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान साउथ एक्टर नागा चैतन्य और साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म...

More like this

रेखा-श्रीदेवी तो कॉस्मेटिक ब्यूटी हैं, असली ब्यूटी मैं हूं ,पर ममता कुलकर्णी की सफाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार है, जिनकी...

टी 20 में इंग्लैंड को तहस-नहस करने के बाद भारत अब वन डे में मचाएगा तूफान

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार से...

भारत – इंग्लैंड वनडे क्रिकेट सीरीज में विराट संग रोहित भी बना सकते हैं नए वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी 20 क्रिकेट का खुमार अब समाप्त हो गया है।4-1सीरीज जीतने के बाद भारत...