Homeदेशतुर्किये और सीरिया में अब तक 28 हजार की मौत ,संयुक्त राष्ट्र...

तुर्किये और सीरिया में अब तक 28 हजार की मौत ,संयुक्त राष्ट्र ने कहा मौतों की संख्या 50 हजार हो सकती है 

Published on


न्यूज़ डेस्क 

तुर्की और सीरिया में हुए विनाशकारी भूकंप की तबाही लगातार बढ़ती जा रही है। इन देशो में जिस तरह का मंजर है उससे दुनिया भी अचंभित है। इस विनाशकारी भूकंप में अभी तक 28 हजार मौतों की पुष्टि हो चुकी है जबकि संयुक्त राष्ट्र के आपदा प्रमुख का अनुमान है कि जो हालत हैं उससे उसे देखकर कहा जा सकता है कि मौतों की संख्या 50 हजार के पार भी जा सकती है। संयुक्त राष्ट्र के राहत प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स ने जो आशंका जताई है वह और दिल दहलाने वाला है। दरअसल, मार्टिन ग्रिफिथ्स ने कहा है कि इस विनाशकारी भूकंप में 50 हजार से अधिक लोगों की जान गई होगी। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं जिनमे अधिकतर की हालत बेहद नाजुक है। 
             मार्टिन ने कहा कि वास्तव में मैंने मृतकों की संख्या गिनना शुरू नहीं किया है लेकिन जिस तरह से मलबे दिख रहे हैं उससे साफ लग रहा है कि यह आंकड़ा 50 हजार से अधिक जा सकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही, खोज और बचाव लोग मानवीय एजेंसियों के लिए रास्ता बनाएंगे, जिनका काम अगले महीनों के लिए प्रभावित लोगों की असाधारण संख्या को देखना होगा।
         भूकंप में आधिकारिक मृतकों की संख्या की बात करें तो तुर्की में 24,617 और सीरिया में 3,574 हैं, हजारों बचावकर्मी मलबे में बचे लोगों की तलाश में लगे हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने पहले चेतावनी दी थी कि पूरे तुर्की और सीरिया में कम से कम 870,000 लोगों को तत्काल गर्म भोजन की आवश्यकता है और अकेले सीरिया में 5.3 मिलियन लोग बेघर हो सकते हैं।
             विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि भूकंप से लगभग 26 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं, दोनों देशों में तत्काल स्वास्थ्य जरूरतों का सामना करने के लिए 42.8 मिलियन डॉलर की तत्काल अपील शुरू की। तुर्की की आपदा एजेंसी ने कहा कि तुर्की संगठनों के 32,000 से अधिक लोग खोज और बचाव प्रयासों पर काम कर रहे हैं, जबकि 8,294 अंतर्राष्ट्रीय बचावकर्मी इस प्रयास में मदद कर रहे हैं।     
भारत की आपदा टीम भी इन देशो में काम कर रही है। बड़ी संख्या में भारतीय टीम के लोग रहत पहुंचाने में जुटे हुए हैं और भारत लगातार इन दोनों देशों के संपर्क में है। 

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...