Homeदेशकिस नाम से अमेरिका गया था अनमोल बिश्नोई? फेक पासपोर्ट से हुआ...

किस नाम से अमेरिका गया था अनमोल बिश्नोई? फेक पासपोर्ट से हुआ खुलासा

Published on

साल 2022 से फरार अमेरिका में रह रहा अनमोल बिश्नोई जेल में बंद अपने भाई लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व वाले आतंकी-सिंडिकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार होने वाला 19वां आरोपी है।अमेरिका से भारत डिपोर्ट किए जाने के बाद गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को एनआईए ने गिरफ्तार किया।वह 2022 से फरार था और कई गंभीर मामलों में एनआईए को उसकी तलाश थी।लॉरेंस बिश्नोई को सजा मिलने के बाद से अनमोल बिश्नोई ही इन गैंग का सारा काम देखता था।2020 से 2023 के बीच वो लॉरेंस बिश्नोई और विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार को भारत में कई आपराधिक और आतंकी वारदातों को अंजाम देने में मदद करता रहा।

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्टेट के लॉस एंजलेस शहर में अनमोल बिश्नोई को पकड़ा गया।यूएस इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने ट्रैवल डॉक्यूमेंट चेक करते समय भानू प्रताप नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया था।जब अमेरिकी अधिकारी को उसपर शक हुआ तो उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी, जिसमें खुलासा हुआ कि भानु नाम का यह शख्स कोई और नहीं बल्कि, 10 लाख का इनामी अनमोल बिश्नोई है। उसने अमेरिका में एंट्री के लिए कई फर्जी दस्तावेज बनवाए थे।

अनमोल बिश्नोई अक्सर अमेरिका से कनाडा जाता रहता था। उसके पास के कथित तौर पर एक रूसी पासपोर्ट और जाली दस्तावेज बरामद हुए थे।पिछले साल बाबा सिद्दीकी की हत्या और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में वह मोस्ट वांटेड था।उस पर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में हत्या, हत्या का प्रयास, उगाही करने, खतरनाक हथियार रखने और संगठित अपराध में शामिल होने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को एनआईए ने दिल्ली की अदालत में पेश किया। साल 2022 से फरार अमेरिका में रह रहा अनमोल जेल में बंद अपने भाई लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व वाले आतंकी-सिंडिकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार होने वाला 19वां आरोपी है। NIA की ओर से कहा गया कि अनमोल ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के लिए अमेरिका से आतंकी सिंडिकेट चलाना और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देना जारी रखा, इसके लिए उसने जमीनी स्तर पर अपने गुर्गों का इस्तेमाल किया।

Latest articles

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

More like this

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...