कट-फट गया DL? 4 तरीकों से फोन पर करें डाउनलोड, समझें एक-एक स्टेप

0
7

अक्सर होता है कि समय के साथ ड्राइविंग लाइसेंस कट-फट जाता है और कई बार डीएल की छपाई भी घिस जाती है। ऐसे में आप बहुत आसानी से अपने फोन की मदद से ड्राइविंग लाइसेंस को डाउनलोड कर î ऐसा करने के एक नहीं बल्कि 4 तरीके हैं। इनमें डिजिलॉकर ऐप, परिवहन सेवा पोर्टल, mParivahan ऐप और डिजिलॉकर का WhatsApp चैटबॉट आदि शामिल है।

अपने फोन पर डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट की मदद से ड्राइविंग लाइसेंस को डाउनलोड करने केparivahan.gov.in लिए अपने फोन में डिजिलॉकर ऐप को डाउनलोड कर लें या फोन के ब्राउजर में डिजिलॉकर ऐप को खोल लें।
इस ऐप या वेबसाइट में लॉग-इन कर लें।
अब सर्च बार में Driving License को सर्च करें।
अब अपने राज्य के Transport Department को चुनें।
अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर दर्ज करें।
इसके बाद ऐप या वेबसाइट पर आपके डॉक्यूमेंट्स में आपका DL दिखाई देने लगेगा।

गौर करने वाली बात है कि डिजिलॉकर पर डाउनलोड होने वाला डीएल दिखनें में आपके नॉर्मल डीएल से अलग होगा लेकिन कानूनी तौर पर यह पूरी तरह से मान्य होगा। आप चाहें, तो इसे ट्रैफिक पुलिस को भी दिखा सकते हैं।

अगर आप डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो आप सीधा WhatsApp पर ही डिजिलॉकर बॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में 9013151515 इस नंबर को सेव कर लें और इस पर एक Hello या Hi का मैसेज भेजें।
अब आपसे पूछा जाएगा कि आप डिजिलॉकर की सेवाएं इस्तेमाल करना चाहते हैं या फिर कोविन की?
यहां DigiLocker Services को चुनें और OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद डिजिलॉकर पर सेव आपके डॉक्यूमेंट्स की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी।
अब Driving License का ऑप्शन चुनें और उसका पीडीएफ आपको WhatsApp पर ही डाउनलोड करने के लिए मिल जाएगा।
अगर आप डिजिलॉकर की जगह किसी दूसरे ऐप का इस्तेमाल करके फोन पर अपना डीएल डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप mParivahan ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
इस ऐप में लॉग-इन करने के बाद Create Virtual DL के ऑप्शन पर क्लिक करें।
अब अपना डीएल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
अपना डीएल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
इसके बाद आपके फोन की स्क्रीन पर QR कोड वाला वर्चुअल ड्राइविंग लाइसेंस दिखने लगेगा।
इस लाइसेंस को आप फोन में डाउनलोड करके ऑफलाइन भी दिखा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here