Homeटेक्नोलॉजीअब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

Published on

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना रही है। अब ये कंपनी एक नया प्लेटफॉर्म लेकर आई है जिसका नाम है ‘Sarvam Edge’।यह नया AI प्लेटफॉर्म सीधे स्मार्टफोन और लैपटॉप पर चलेगा। यानी लोगों को इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी अलग सिस्टम या भारी-भरकम सेटअप की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसकी सबसे खास बात यह है कि Sarvam Edge पूरी तरह ऑफलाइन काम करता है। मतलब इसे चलाने के लिए क्लाउड सर्वर या लगातार इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होती।कंपनी का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए AI को और फास्ट, ज्यादा सेफ और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद बनाया जाएगा आइए इस AI प्लेटफॉर्म के बारे में डिटेल में जानते हैं

Sarvam Edge, Sarvam AI का एक नया ऑन-डिवाइस AI प्लेटफॉर्म है।इसका मतलब यह है कि इसका प्रोसेसिंग काम सीधे आपके मोबाइल या लैपटॉप पर ही होता है, न कि किसी दूर बैठे सर्वर या डेटा सेंटर में।आजकल के स्मार्टफोन और लैपटॉप में पहले से ही काफी पावरफुल प्रोसेसर होते हैं, और Sarvam Edge इसी ताकत का इस्तेमाल करके अपने एडवांस AI मॉडल्स को डिवाइस पर ही चलाता है।

इसका फायदा ये है कि AI से जुड़े काम करने के लिए इंटरनेट पर निर्भरता कम हो जाती है क्योंकि यह सारा काम आपके डिवाइस पर ही होता है, इसलिए इंटरनेट की स्लो स्पीड या देरी (delay) की समस्या नहीं आती। साथ ही, आपकी पर्सनल डिटेल्स भी बाहर किसी सर्वर पर नहीं जाती।इससे डेटा लीक होने का खतरा कम हो जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह प्लेटफॉर्म उन जगहों पर भी ठीक से काम कर सकता है जहां इंटरनेट कमजोर है या बिल्कुल नहीं है।

Sarvam Edge की एक खास बात यह है कि इसमें मल्टी-लैंग्वेज स्पीच पहचानने की सुविधा दी गई है। यह मॉडल भारत की 10 बड़ी भाषाओं को सपोर्ट करता है और अपने आप समझ लेता है कि आप किस भाषा में बोल रहे हैं। यानी आपको बोलने से पहले भाषा चुनने की कोई जरूरत नहीं पड़ती।

इस प्लेटफॉर्म में टेक्स्ट-टू-स्पीच की सुविधा भी मौजूद है।एक ही छोटे और हल्के मॉडल की मदद से यह अलग-अलग भाषाओं में काम करता है।इसकी खासियत यह है कि आवाज का आउटपुट एक जैसा और साफ रहता है, साथ ही डिवाइस की मेमोरी पर भी ज्यादा लोड नहीं पड़ता।

Sarvam Edge की एक खास बात यह है कि इसमें मल्टी-लैंग्वेज स्पीच पहचानने की सुविधा दी गई है। यह मॉडल भारत की 10 बड़ी भाषाओं को सपोर्ट करता है और अपने आप समझ लेता है कि आप किस भाषा में बोल रहे हैं।यानी आपको बोलने से पहले भाषा चुनने की कोई जरूरत नहीं पड़ती।

इस प्लेटफॉर्म में टेक्स्ट-टू-स्पीच की सुविधा भी मौजूद है। एक ही छोटे और हल्के मॉडल की मदद से यह अलग-अलग भाषाओं में काम करता है। इसकी खासियत यह है कि आवाज का आउटपुट एक जैसा और साफ रहता है, साथ ही डिवाइस की मेमोरी पर भी ज्यादा लोड नहीं पड़ता।

Sarvam Edge में प्राइवेसी का खास ध्यान रखा गया है।क्योंकि सारा काम सीधे डिवाइस पर ही होता है, इसलिए यूजर का डेटा बाहर कहीं शेयर नहीं होता और पूरी तरह सेफ रहता है। साथ ही कंपनी को हर क्वेरी के लिए अलग से क्लाउड का खर्च भी नहीं उठाना पड़ता, जिससे लागत कम होती है।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...