Homeदेशरामगढ़ उपचुनाव में भाई- भाई के विवाद में फंसी कांग्रेस पार्टी ।...

रामगढ़ उपचुनाव में भाई- भाई के विवाद में फंसी कांग्रेस पार्टी । दिल्ली पहुंचा विवाद।

Published on

रामगढ़ उप चुनाव में चुनावी रणभेरी बजने से पहले ही कांग्रेस पार्टी में मच गया घमासान। सीट की दावेदारी में भाई ही भाई के खिलाफ खड़ा हो गया है।अब कांग्रेस को टिकट के ऐलान से पहले करनी होगी उस दावेदार की पहचान ,जो इस उपचुनाव में जीत का परचम लहरा सके।। अगर कांग्रेस इस विवाद का हल करने में सफल रहती है, तो सत्तारूढ़ महागठनंध के लिए इस चुनाव में जीतने की राह थोड़ी आसान हो सकती है। और अगर कांग्रेस इस विवाद का हल निकालने में असफल रहती है तो पार्टी की इस फूट की वजह से कांग्रेस के साथ ही सत्तारूढ़ महागठबंधन को भी बड़ा नुकसान हो सकता है।

सब तय था, बजंरग ही थे कांग्रेस का चेहरा।

ममता देवी के पति बजरंग महतो ने रामगढ़ उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर अपनी उम्मीदवारी को लेकर बात की थी। लेकिन इसके बाद कांग्रेस पार्टी की पूर्व विधायक ममता देवी, जिनकी विधायकी कोर्ट से सजा मिलने की वजह से चले जाने के कारण रामगढ़ में उपचुनाव हो रहा है, उस परिवार में ही फूट पड़ गयी। ऐसे में अभी कांग्रेस यह तय नहीं कर पा रही है कि इस सीट पर उनका उम्मीदवार कौन होगा। हेमंत सोरेन से मिलने के बाद ममता देवी के पति बजरंग महतो रांची में कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने वहां कई नेताओं से मुलाकात की। रामगढ़ उप-चुनाव को लेकर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय से भी अपनी उम्मीदवारी को लेकर बात की थी। इसपर अविनाश पांडे ने कहा कि पार्टी इस पर विचार करेगी। इसके बाद इस बात की चर्चा ने जोर पकड़ लिया कि रामगढ़ के इस उपचुनाव में बजरंग महतो ही पार्टी का चेहरा होंगे। बजरंग महतो पत्रकारों से बातचीत में यह कह भी रहे थे कि पार्टी जो जिम्मेदारी देंगी उसका निर्वहन करूंगा।

अमित महतो ने ठोंकी दावेदारी ।

वहीं दूसरी तरफ अब ममता देवी के देवर अमित महतो भी रामगढ़ उपचुनाव को लेकर अपनी दावेदारी ठीक रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मिलकर उन्हें एक आवेदन देते हुए अनुरोध किया कि रामगढ़ चुनाव में पार्टी उन्हें चेहरा बनाये। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी बनाई जमीन पर चलकर ही ममता देवी ने पहले जिला परिषद और फिर विधायक के पद का रास्ता तय किया है। बजरंग महतो के छोटे भाई अमित महतो के इस दावे और दावेदारी ने कांग्रेस के लिए नयी समस्या खड़ी कर दी। कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने खुद कहा था कि पार्टी उम्मीदवार को चुनाव में प्रचार का मौका दिया जाएगा, इसलिए जल्द ही रामगढ़ चुनाव में उम्मीदवार का ऐलान कर दिया जायेगा।लेकिन अब पार्टी उम्मीदवार के ऐलान में वक्त ले रही है।अब इन दो भाईयों के बीच के विवाद को सुलझाने के बाद ही पार्टी उम्मीदवार की घोषणा करेगी।

राज्य नहीं केंद्र स्तर तक पहुंचा विवाद।

बजरंग महतो के भाई अमित महतो ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ यह चिट्ठी कांग्रेस अध्यक्ष तक पहुंचायी है। इस चिट्ठी में उन्होंने दावा किया है कि इस सीट के लिए उन्होंने बहुत काम किया है। रामगढ़ विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के ऐलान से पहले पार्टी पता कर ले कि अमित महतो कौन है!

विपक्षी पार्टी ने लाया यह नौबत।

कांग्रेस के अंदर इस उहापोह की स्थिति को लेकर बजरंग महतो का कहना है कि उनका भाई उनके परिवार से अलग रहता है। उनके विरोधियों ने यह साजिश रची है, ताकि चुनाव में कांग्रेस जीत हासिल न कर सके। भाई को भड़काया गया है। दूसरी तरफ अमित महतो इस बात पर अड़े हैं कि इस चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार वही होंगे। उन्होंने दावा किया है कि मैं चुनाव अवश्य लड़ूंगा। अमित महतो जिस तरह बयान दे रहे हैं उससे यह साफ लग रहा है कि पार्टी अगर उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाती है तो वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

 

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...