Homeदेशमहाराष्ट्र कांग्रेस में खींचतान :नाना पटोले के खिलाफ खड़गे को मिला पत्र 

महाराष्ट्र कांग्रेस में खींचतान :नाना पटोले के खिलाफ खड़गे को मिला पत्र 

Published on

अखिलेश अखिल
क्या महाराष्ट्र कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है ? पार्टी अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के पास महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व विधायक आशीष देशमुख ने एक लिखित शिकायत पत्र भेजा है जिसमे राज्य के पार्टी अध्यक्ष नाना पटोले को अबिलम्ब हटाने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है की अगर समय रहते पटोले को नहीं हटाया गया तो पार्टी को नुक्सान होगा क्योंकि पार्टी खतरनाक स्थिति में पहुँच गई है।
    
 महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संसदीय बोर्ड के सदस्य देशमुख ने पार्टी के युवा नेता सत्यजीत तांबे के विद्रोह के लिए पटोले को जिम्मेदार ठहराया है, जिन्होंने 30 जनवरी द्विवार्षिक विधान परिषद के चुनाव के लिए नासिक डिवीजन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है।खड़गे को मंगलवार को लिखे पत्र में पूर्व विधायक ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस की स्थिति ‘चिंताजनक’ है और राज्य इकाई के अध्यक्ष को बदलने की जरूरत है।

देशमुख ने कहा, “कांग्रेस आपके (खड़गे) नेतृत्व में प्रगति की उम्मीद कर रही है। एक समय में कांग्रेस देश की एक प्रमुख पार्टी थी। दरअसल, कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं है बल्कि एक विचार, एक आंदोलन है। कांग्रेस की तरह किसी अन्य पार्टी की परंपरा नहीं है।” पूर्व विधायक ने अफसोस जताया कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अब अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है।

उन्होंने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में एक ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है जहाँ यह प्रमुख राजनीतिक दल आज जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रहा है। अन्य राज्यों की तरह, हमारी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र में भी पिछड़ गई है। यह एक तथ्य है कि हमारी पार्टी महाराष्ट्र में सकारात्मक रूप से काम नहीं कर रही है।”

देशमुख ने कहा कि पटोले के नेतृत्व में, जिन्हें फरवरी 2021 में एमपीसीसी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, राज्य में पार्टी की स्थिति वास्तव में कमजोर हुई है।विदर्भ को कांग्रेस के गढ़ के रूप में जाना जाता था, लेकिन पटोले की खराब कार्यशैली के कारण पूर्वी महाराष्ट्र में इस क्षेत्र पर पार्टी की पकड़ अब कमजोर हो गई है। मौजूदा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पटोले विदर्भ से आते हैं।

उन्होंने कहा, ”उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से महाराष्ट्र में कांग्रेस का पतन हो रहा है। उन्होंने फरवरी 2021 में राज्य इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद कहा था कि वह कांग्रेस को महाराष्ट्र में नंबर एक पार्टी बनाने के लिए काम करेंगे। जब से वह प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, कांग्रेस को नुकसान हो रहा है।” देशमुख ने कई अन्य उदाहरणों का हवाला दिया और कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस की स्थिति में सुधार के लिए एमपीसीसी अध्यक्ष को बदलने की तत्काल आवश्यकता है, जहां पार्टी विपक्षी ब्लॉक महा विकास अघडी (एमवीए) का घटक है।



 

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...