Homeटेक्नोलॉजीभारत यात्रा के दौरान विदेशी नागरिकों को आसानी से मिलेगा मोबाइल कनेक्शन

भारत यात्रा के दौरान विदेशी नागरिकों को आसानी से मिलेगा मोबाइल कनेक्शन

Published on

सरकार ने विदेशी नागरिकों के लिए भारत यात्रा के दौरान मोबाइल कनेक्शन को लेकर नियमों में ढील दे दी है।इसके लिए स्थानीय नंबर पर वन टाइम पासवर्ड ओटीपी भेजने के प्रावधान को वैकल्पिक बनाया गया है।दूरसंचार विभाग ने 31 जुलाई को एक आदेश में कहा कि भारत आने वाले विदेशी नागरिकों को मोबाइल कनेक्शन प्राप्त करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसका कारण उनके द्वारा वैकल्पिक नंबर उपलब्ध नहीं करा पाना है। इसका उपयोग मौजूदा डिजिटल केवाईसी प्रक्रिया के तहत हस्ताक्षर के रूप में ओटीपी प्रदान करने के लिए किया जा रहा है।

दूर संचार विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि मोबाइल कनेक्शन चाहने वाले विदेशी नागरिक के लिए वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी को लेकर वैकल्पिक मोबाइल नंबर के बजाय ई-मेल का उपयोग किया जा सकता है। दूरसंचार विभाग ने कहा कि भारत आने वाले विदेशी नागरिकों को मोबाइल कनेक्शन जारी करने के लिए वैकल्पिक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजकर ग्राहक के हस्ताक्षर प्राप्त करने की आवश्यकता को अनिवार्य नहीं बनाने का निर्णय किया गया है।

गौरतलब है कि आदेश में कहा गया है कि यदि वैकल्पिक नंबर पर ओटीपी भेजना संभव नहीं है, तो दूरसंचार परिचालक विदेशी नागरिकों के ई-मेल पर ओटीपी भेज सकता है। दूरसंचार विभाग ने कहा कि यह छूट केवल भारत आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए ही होगी।

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this