Homeदेशपटना आकर पार्टी को बर्बादी से बचाएं। उपेंद्र कुशवाहा की ने जनता...

पटना आकर पार्टी को बर्बादी से बचाएं। उपेंद्र कुशवाहा की ने जनता दल यूनाइटेड कार्यकर्ताओं से भावुक अपील।

Published on

- Advertisement -

जनता दल यूनाइटेड संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अब पार्टी के अंदर अपनी ताकत दिखाना शुरू कर दिया है। उपेंद्र कुशवाहा ने पूरे बिहार से जेडीयू कार्यकर्ताओं को पटना बुलाया है। इसके लिए उन्होंने एक पत्र जारी किया है।इस पत्र में उन्होंने जेडीयू कार्यकर्ताओं से पटना पहुंचने का आह्वान किया है। इस पत्र में उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा है कि नीतीश कुमार की आरजेडी से हुई खास डील और जेडीयू के आरजेडी में विलय की कवायद से पार्टी का अस्तित्व खतरे में है। ऐसे में जेडीयू कार्यकर्ता पार्टी को बचाने की पहल करें। इसके लिए उपेंद्र कुशवाहा ने 19 और 20 फरवरी को पार्टी कार्यकर्ताओं को पटना के सिन्हा पुस्तकालय परिषर पहुंचने का आह्वान किया है।

लड़कियों का आरजेडी में विलय की खबरों से कार्यकर्ता अचंभित।

उपेंद्र कुशवाहा ने जो बैठक कर कार्यकर्ताओं को जेडीयू बचाने के लिए पटना का आह्वान किया वह कोई पार्टी के अधिकृत बैठक नहीं थी।उपेंद्र कुशवाहा ने उसे अपने स्तर से जेडीयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पत्र जारी किया है।उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अब जेडीयू को बचाने के लिए कार्यकर्ताओं को ही पहल करनी होगी। नीतीश कुमार की आरजेडी से खास डील और जेडीयू का आरजेडी में विलय की खबरों से पार्टी कार्यकर्ता अचंभित है ।पार्टी समाप्त होने की ओर बढ़ रही है ऐसे में अब पहल करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश आज भी जारी है, परंतु तमाम प्रयासों के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से मेरी बातों की न सिर्फ अनदेखी की जा रही है ,बल्कि उसकी गलत व्याख्या भी की जा रही है।

ललन सिंह ने व्यक्त की प्रतिक्रिया।

वीडियो संसदीय दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा द्वारा जारी की गई इस पत्र को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद ललन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उपेंद्र कुशवाहा की जो भी इच्छा हो, उसे पार्टी के मंच पर उठाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इंसान को हमेशा सही तत्व के अध्यक्ष ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा की बताएंगे कि उनकी क्या इच्छा है अगर उनकी मंशा साफ होती तो वे पहले पार्टी के मंच पर अपनी बात को रखते। लेकिन कोई अगर सार्वजनिक तौर पर पार्टी की बात कर रहा है इसका मतलब है कि कहीं ना कहीं कुछ अलग मामला है। भविष्य में उनकी क्या रणनीति है यह तो यही बताएंगे।

कुशवाहा का पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखा पत्र।

सेवा में,
जनता दल (यू) के प्रमुख साथी।
पूर्व में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के साथ काम कर चुके प्रमुख साथी महात्मा फुले समता परिषद के प्रमुख साथी हमारी पार्टी अपने आंतरिक कारणों से रोज रोज कमजोर होती चली जा रही है। महागठबंधन बनने के बाद हुए विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आने के समय से ही में पार्टी की स्थिति से मुख्यमंत्री जी को लगातार अवगत कराते आ रहा हूं। समय-समय पर पार्टी की बैठकों में भी मैंने अपनी बातें रखी है।विगत एक डेढ़ महीने से मैंने हर संभव तरीके से कोशिश की है कि दिन प्रतिदिन अपना अस्तित्व खोती जा रही पार्टी को बचाया जा सके। मेरी कोशिश आज भी जारी है, परंतु तमाम प्रयासों के बावजूद मुख्यमंत्री जी की ओर से मेरे बातों की न सिर्फ अनदेखी की जा रही है, बल्कि उसकी व्याख्या भी गलत तरीके से की जा रही है। मेरी चिंता और जहां तक मैं समझता हूं कि आप सभी की चिंता भी इस बात को लेकर है कि अगर जेडीयू बिखर गया तो उन करोड़ों लोगों का क्या होगा, जिसके अरमान इस दल के साथ जुड़े हुए हैं, और जिन्होंने अपनी बड़ी कुर्बानी देकर इसके निर्माण में अपना योगदान किया है। साथ ही आरजेडी की ओर से एक खास डीलऔर जेडीयू का आरजेडी के साथ विलय की चर्चा ने न सिर्फ पार्टी के निष्ठावान नेताओं और कार्यकर्ताओं बल्कि आम जनमानस को भी झकझोर कर रख दिया है। ऐसी परिस्थिति में हम सबके समक्ष विषम राजनीतिक स्थिति बनती जा रही है।आज आवश्यकता इस बात की है कि हम सब मिलकर इस विषय पर विमर्श करें। आपसे आग्रह है कि अपने साथियों के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेने का कष्ट करेंगे।कार्यक्रम का विवरण : बैठक की तारीख 19 एवं 20 फरवरी 2023 समय 11:00 बजे से ,स्थान पटना सिन्हा पुस्तकालय परिसर ( बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के बगल में)

उपेंद्र कुशवाहा,

राष्ट्रीय अध्यक्ष

पार्लियामेंट्री बोर्ड जेडी यू।

Latest articles

इसरो ने रचा इतिहास ,36 सैटेलाइट के साथ भारी राकेट किया लांच

न्यूज़ डेस्क भारतीय अंतररिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो ने आज इतिहास रच दिया। इसरो ने...

मॉडल टाउन के आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी मारपीट करने के दोषी करार ,जा सकते हैं जेल

न्यूज़ डेस्क दिल्ली मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को एक स्थानीय अदालत ने...

रूस -यूक्रेन युद्ध : पुतिन ने कहा बेलारूस में तैनात होंगे परमाणु हथियार

न्यूज़ डेस्क रुसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि अब वह रूस से...

कर्नाटक: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी योजना पर यकीन न करें

न्यूज़ डेस्क शनिवार को कर्नाटक पहुंचे पीएम मोदी ने वहाँ की जनता को कहा कि...

More like this

इसरो ने रचा इतिहास ,36 सैटेलाइट के साथ भारी राकेट किया लांच

न्यूज़ डेस्क भारतीय अंतररिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो ने आज इतिहास रच दिया। इसरो ने...

मॉडल टाउन के आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी मारपीट करने के दोषी करार ,जा सकते हैं जेल

न्यूज़ डेस्क दिल्ली मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को एक स्थानीय अदालत ने...

रूस -यूक्रेन युद्ध : पुतिन ने कहा बेलारूस में तैनात होंगे परमाणु हथियार

न्यूज़ डेस्क रुसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि अब वह रूस से...