Homeदेशक्या पंजाब वाले सांसद अमृतपाल सिंह की छीन जाएगी सांसदी ?

क्या पंजाब वाले सांसद अमृतपाल सिंह की छीन जाएगी सांसदी ?

Published on

न्यूज़ डेस्क 
खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह की सांसदी खतरे में आ गई है है। अमृतपाल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले विक्रमजीत सिंह ने उच्च न्यायालय में अमृतपाल सिंह को चुनौती दी है। 

अमृतपाल पर आरोप लगाया है कि खडूर साहिब से निर्वाचित अमृतपाल ने अपने नामांकन पत्र में कई अहम जानकारियां छिपाई हैं। इसके साथ ही चुनावी खर्च का पूरा ब्यौरा भी नहीं दिया है। चुनाव के दौरान बैठक, वाहन और चुनावी सामग्री प्रयोग के खर्च का भी ब्यौरा नहीं दिया है। अमृतपाल सिंह फिलहाल असम की जेल में बंद है।

खालिस्तानी अमृतपाल सिंह को चुनाव खर्च का पैसा कहां से आया। इसकी भी कोई जानकारी नहीं दी गई हैं। चुनाव प्रचार में धार्मिक स्थल को भी शामिल किया गया।

इतना ही नहीं बिना इजाजत सोशल मीडिया पर भी उनका विज्ञापन चलाया गया। इस आधार पर उच्च न्यायालय से उनकी सांसदी रद्द करने की मांग की है। इस पर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय जल्द ही सुनवाई करेगा।

वहीं दूसरी तरफ फरीदकोट सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने नई पार्टी बनाने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह जल्द ही खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह के साथ मिलकर पार्टी बनाएंगे। अमृतपाल के जेल से बाहर आते ही पार्टी की घोषणा कर दी जाएगी। शिरोमणि अकाली दल के नेता और मंत्री भी संपर्क में हैं।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this