Homeदुनियाइजराइल पर हिजबुल्लाह ने किया बड़ा हमला ,12 बच्चों की मौत 

इजराइल पर हिजबुल्लाह ने किया बड़ा हमला ,12 बच्चों की मौत 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
इजरायल के गोलान इलाके में मजदल शम्स मैदान पर हिजबुल्लाह के रॉकेट हमले में 12 बच्चों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए हैं। मरने वालों में सभी बच्चे 10 से 20 साल की उम्र के हैं जो फुटबॉल मैदान में खेल रहे थे। इसे हिज्बुल्लाह का अब तक का सबसे घातक हमला माना जा रहा है। 

हमले के तुरंत बाद इजरायल के विदेश मंत्री ने शनिवार को कहा है कि हिजबुल्लाह ने सभी सीमा रेखाएं पार कर ली हैं। हालांकि हिजबुल्लाह ने इस हमले से इनकार किया है। यह हमला एक फुटबॉल के मैदान पर हुआ। घायलों में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें छह की हालत गंभीर, तीन की हालत मध्यम, चार को हल्की चोटें आईं तथा कई अन्य को शॉक के लिए उपचार दिया गया।

इससे पूर्व मध्य गाजा के डेर अल बलाह स्थित एक स्कूल पर इजरायली हमले में कम से कम 30 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई, वहीं 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इजरायली सेना का दावा है कि स्कूल में हमास का कमांड सेंटर चल रहा था। उधर, यूएन ने कहा है कि खान यूनिस में भीषण लड़ाई से चार दिनों में 1,80,000 से अधिक फिलिस्तीनी पलायन कर गए हैं।

रविवार तड़के इजरायली डिफेंस फोर्स यानी IDF ने कहा कि इस हमले के बाद हिजबु्ल्लाह से बदला लेने के लिए उसने लेबनानी क्षेत्र के अंदर हिजबुल्लाह के सात ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि कोई हताहत हुआ या नहीं।

बढ़ते तनाव से इज़राइल और हिज़बुल्लाह के बीच एक पूर्ण युद्ध शुरू होने की संभावना है, जिनकी सेनाओं ने अक्टूबर में इज़राइल-गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से नियमित रूप से गोलीबारी की है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this