Homeदुनियाअमेरिका : पांच नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव ,कमला और ट्रंप के बीच...

अमेरिका : पांच नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव ,कमला और ट्रंप के बीच बहस का सबको इन्तजार !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
अब सब कुछ साफ़ हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अब मुख्य मुकाबला पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट नेता और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव पांच नवम्बर को होने हैं लेकिन उससे पहले हमला और ट्रम्प के बीच भारी डेबिट भी होना है ताकि जनता को पता चल सके कि किसकी झोली में अमेरिकी की बेहतरी के लिए क्या कुछ है।  

रिपब्लिक पार्टी से एक बार फिर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  ही उम्मीदवार हैं। वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी से वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन  के चुनावी रेस से अपना नाम वापस लेने के बाद उपराष्ट्रपति कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी से नई राष्ट्रपति उम्मीदवार बन गई हैं। आगामी चुनाव में जीत के लिए दोनों ने ही जोर लगना शुरू कर दिया है।

दोनों एक-दूसरे पर निशाना साधने का मौका भी नहीं छोड़ रहे हैं। पर फिलहाल यह सबकुछ सिर्फ सोशल मीडिया, इंटरव्यूज़ या रैलियों में ही किया जा रहा है। पर जल्द ही दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे और एक-दूसरे से बहस भी करेंगे।

अमेरिका में हर बार राष्ट्रपति चुनाव से पहले कुछ मौकों पर दोनों उम्मीदवार डिबेट में हिस्सा लेते हैं और एक-दूसरे से बहस करते हैं। 27 जून को बाइडन और ट्रंप के बीच डिबेट हुई थी। दोनों के बीच अगली डिबेट 10 सितंबर को होने वाली थी, पर बाइडन के चुनावी रेस से हटने के बाद अब वो डिबेट कैंसिल हो गई है। 

लेकिन अब ट्रंप और कमला के बीच डिबेट होगी और इसके लिए दिन भी तय हो गया है। दोनों 4 सितंबर को एक-दूसरे से बहस करेंगे। यह डिबेट पेंसिल्वेनियाराज्य में होगी।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this