Homeदेशसुप्रीम कोर्ट पहुंचा मोरबी सस्पेंशन ब्रिज हादसे का मामला, 14 नवंबर को...

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मोरबी सस्पेंशन ब्रिज हादसे का मामला, 14 नवंबर को होगी सुनवाई

Published on

अहमदाबाद: गुजरात के मोरबी सस्पेंशन ब्रिज हादसे में लगभग 140 लोगों की मौत का मामला आज सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट घटना की जांच के लिए न्यायिक आयोग बनाने की मांग पर 14 नवंबर को सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता ने पूरे देश में पुरानी इमारतों की सुरक्षा आकलन किए जाने की मांग भी की है। इस याचिका के माध्यम से इस हादसे की जांच रिटायर्ड जज के नेतृत्व में कराने की मांग की गई है। याचिका में देश भर में धरोहर इमारतों का सुरक्षा आकलन करने की मांग की गई है। साथ ही, इमारतों की सुरक्षा से जुड़े मामलों को देखने के लिए हर राज्य में विशेष विभाग बनाने की भी मांग की गई है।

कल गुजरात में रहेगा एक दिन का राज्यव्यापी शोक

मोरबी सस्पेंशन ब्रिज हादसे में मारे गए लोगों के लिए 2 नवंबर यानी कल गुजरात में एक दिन का राज्यव्यापी शोक रहेगा। सोमवार रात प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में गांधीनगर राजभवन में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। इस बात की जानकारी गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दी। राज्य में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई आधिकारिक कार्यक्रम भी नहीं किया जाएगा।

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this