Homeहेल्थअचानक मुंह में बनने लगा जरूरत से ज्यादा बलगम, हो सकती है...

अचानक मुंह में बनने लगा जरूरत से ज्यादा बलगम, हो सकती है ये दिक्कत

Published on

बहुत से लोग सुबह उठते ही गले में कफ या बलगम महसूस करते हैं और सोचते हैं कि “आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?” रात की नींद के बाद ऐसा होना आम बात है, लेकिन कई बार ये किसी अंदरूनी दिक्कत का संकेत भी हो सकता है।कफ ज्यादा बनने पर खांसी भी शुरू हो जाती है, क्योंकि शरीर उस म्यूकस को बाहर निकालने की कोशिश करता है।चलिए आपको बताते हैं कि यह किस वजह से होता है और इसको रोकने के लिए क्या करना चाहिए

बलगम बनाने का यह सबसे कॉमन कारण है।रात में नाक के अंदर बनने वाला म्यूकस धीरे-धीरे गले में जमा होने लगता है। एलर्जी, सर्दी-जुकाम या धूल-मिट्टी से यह और बढ़ जाता है
सुबह उठते ही गला भारी-भारी और कफ ज्यादा महसूस होता है।

अगर रात में पेट का एसिड ऊपर आ जाता है तो वह गले को इरिटेट करता है। इससे शरीर ज्यादा म्यूकस बनाने लगता है।लेटने पर यह समस्या और बढ़ जाती है, इसलिए सुबह उठकर गले में चिपचिपा कफ महसूस हो सकता है।

अस्थमा वाले लोगों में रात के समय सूजन और कफ बनना बढ़ जाता है. सुबह उठते ही खांसी और कफ का बोलबाला इसी वजह से होता है, क्योंकि नींद के दौरान हवा के रास्ते ज्यादा संवेदनशील हो जाते हैं।

सिगरेट का धुआं म्यूकस को गाढ़ा बना देता है और उसकी मात्रा भी बढ़ जाती है। बाहर का प्रदूषित और सूखा हवा भी कफ को बढ़ाती है। स्मोकर्स में सुबह कफ सबसे ज्यादा देखा जाता है।

अगर आपको भी सुबह बलगम बनता है, तो इसके लिए आप अलग-अलग तरह के उपाय अपना सकते हैं। mucinex के अनुसार, अगर आपको सुबह कफ बनता है, तो उसके लिए आप

पानी ज्यादा पिएं। इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा तो कफ पतला रहेगा और गले में जमा नहीं होगा। रात को हल्का गर्म पानी या हर्बल टी फायदेमंद होती है।
सिर ऊंचा करके सोएं।ताकि नाक का म्यूकस गले में इकट्ठा न हो और एसिडिटी भी कंट्रोल में रहे।एक अतिरिक्त तकिया भी काफी काम करता है।

अगर यह दिक्कतें बार-बार होती दिखाई दें तो डॉक्टर की मदद लें. कारण को ठीक करना सबसे जरूरी है।

कमरे में धूल, पालतू जानवरों के बाल और एलर्जन्स नियंत्रित रखें।

साफ-सफाई का खास ध्यान रखने से सुबह वाला कफ काफी हद तक कम हो जाता है।

अच्छी नींद शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है, जिससे कफ बनने की दिक्कत भी कम होती है।

अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा कि आपका कफ आखिर किस वजह से बढ़ रहा है, या लक्षण लंबे समय तक बने हुए हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। वे आपकी असली समस्या पहचानकर आपकी स्थिति के हिसाब से सही इलाज बता पाएंगे।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...