Health Tips: अगर आप भी फलों में नमक छिड़क कर खाते हैं तो हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

0
110

न्यूज डेस्क
फलों को हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। हर उम्र के लोगों को फलों के सेवन करने की सलाह दी जाती है। फलों में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य को सिर्फ और सिर्फ फायदा पहुंचाते हैं। यह स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही फलों में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भी पाई जाती है जो कई तरह की समस्या से आपको छुटकारा दिला सकती है।

लोग अपने स्वाद का ध्यान रखते हुए फल का सेवन तरह-तरह से करना पसंद करते हैं। जैसे कुछ लोग स्मूदी बनाते हैं तो कुछ इसे कच्चा ही खाते हैं। वहीं, कुछ लोगों की आदत होती है कि वह फलों को काटने के बाद उस पर नमक छिड़ककर खाते हैं। इससे उन्हें फल अधिक टेस्टी लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करके हम खुद की सेहत को कितना नुकसान पहुंचा रहे हैं। दरअसल, फलों के ऊपर नमक छिड़क कर खाने से फलों में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को नहीं मिल पाते हैं। आइए जानते हैं फलों के ऊपर नमक छिड़क कर खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं।

नमक से फल के पोषक तत्व आते हैं बाहर

जब हम फलों के ऊपर नमक छिड़कते हैं तो हमें उसके पोषक तत्वों का भी लाभ नहीं मिल पाता है। दरअसल, जब फलों के ऊपर नमक छिड़का जाता है, तो फल से पानी बाहर आ जाता है। यह एक संकेत है कि आपके फल से अब आपको उतना लाभ नहीं मिलने वाला है, जितना कि वास्तव में मिलना चाहिए। नमक के कारण फल से पोषक तत्व भी बाहर आ जाते हैं, और यह फल की नेचुरल प्रॉपर्टीज खासतौर से पोटेशियम की मात्रा को डिस्टर्ब करता है।

शरीर में नमक की अधिकता

फलों के ऊपर नमक छिड़कने से हमारे शरीर में नमक की मात्रा ज्यादा हो जाती है, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। हर व्यक्ति को सीमित मात्रा में ही नमक का सेवन करना चाहिए। दिन भर तो हम सब्जी और खाने में नमक का सेवन कर ही रहे हैं, लेकिन अगर हम अब फ्रूट्स के ऊपर भी नमक छिड़क लेते हैं, तो इससे नमक की अधिकता शरीर में जरूर हो सकती है। यह बीपी और हार्ट की समस्या को जन्म दे सकता है।

वॉटर रिटेंशन की समस्या

ज्यादा नमक खाने से हमें वॉटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में हमारा शरीर फूला हुआ दिखाई देता है। कई बार हाथ-पैर में सूजन भी आ जाती है, ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए फ्रूट्स में नमक डालकर खाने से बचना चाहिए।

किडनी की समस्या

फलों पर ज्यादा नमक डालकर खाने से किडनी की समस्या पैदा हो सकती है, क्योंकि नमक खाने से शरीर का पानी यूरीन और पसीने के रूप में ज्यादा तेजी से बाहर निकलने लगता है, जिस कारण नियमित ऐसा होने से किडनी पर भारी असर पड़ सकता है। इसलिए फलों में नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।

फलों को खाने का तरीका

  • फल खाते वक्त ध्यान रखें कि एक बार में एक ही फल खाएं।
  • अगर आप फ्रूट चाट खाना पसंद करते हैं को मीठे फलों की या खट्टे फलों की चाट ही बनाएं।
  • खट्टे और मीठे फलों की चाट एक साथ नहीं खानी चाहिए।
  • फलों को काटने के 1 घंटे के भीतर खा लेना चाहिए।
  • देर तक रखे फलों से भी पोषक तत्व कम होने लगते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here