Homeलाइफस्टाइलWatermelon Benefits: गर्मी का सुपर फ़ूड है तरबूज, इसके सेवन से होते...

Watermelon Benefits: गर्मी का सुपर फ़ूड है तरबूज, इसके सेवन से होते हैं ये फायदे

Published on

न्यूज डेस्क
गर्मियों के मौसम में हमें अपनी सेहत पर खास ध्यान देना पड़ता है। इस उमस भरे मौसम में डॉक्टर हमें पानी पीने के आलावा पानी वाले फलों को खाने की सलाह देते हैं। पानी वाले फलों की बात करें तो इस मौसम में तरबूज का सेवन जमकर किया जाता है। तरबूज ऐसा ही एक फल है, जिसे इसका स्वाद और पोषक तत्व, काफी खास बनाते हैं। पानी से भरपूर यह फल आपको डिहाइड्रेशन से बचाने के साथ तरोताजा रखने में भी काफी सहायक माना जाता है।

तरबूज में करीब 92% पानी होता है। जिसकी वजह से यह गर्मियों में हमारे शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है। लेकिन तरबूज का सेवन ज्यादा मात्रा में कर लिया जाए तो यह हमारी सेहत के मिजाज को बिगाड़ भी सकता है।

तरबूज में विटामिन सी, विटामिन ए के अलावा पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह दिल की बीमारियों की रोकथाम, अस्थमा और वजन नियंत्रित करने के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। यह दांतों के स्वास्थ्य को भी बेहतर करता है। इसके अलावा यह किडनी को भी स्वस्थ रखता है। पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है।

दिल की बीमारियों को रखता है दूर

तरबूज में लाइकोपीन नाम का तत्व पाया जाता है। जो इसे लाल रंग देता है। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल को कम करके दिल की बीमारियों से होने वाले खतरों को कम करता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी अस्थमा के प्रभाव को कम करता है।

दांतों को बनाता है सुंदर और चमकदार

तरबूज में दांतों को स्वस्थ रखने वाले गुण पाए जाते हैं। तरबूज का सेवन करने से दांतों संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। दांत सुंदर चमकदार होते हैं। तरबूज में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो नसों को स्वस्थ रखता है। यह पैरों में झनझनाहट जैसी समस्याओं में भी लाभकारी होता है।

शरीर के तापमान को करता है नियंत्रित

गर्मियों के मौसम में तरबूज खाना बेहद फायदेमंद होता है। यह आपको लू लगने से भी बचाएगा। शरीर का तापमान नियंत्रित करता है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले 92% पानी की वजह से यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता।

किड़नी को स्वस्थ रखने में मददगार

तरबूज किडनी को स्वस्थ रखने में बेहद मददगार होता है। यह विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है। वहीं तरबूज का सेवन करने से आंखें स्वस्थ रहती हैं। क्योंकि इसमें विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

त्वचा संबंधी समस्याओं को करता है दूर

तरबूज में पाए जाने वाले फाइबर की वजह से यह पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ वजन को नियंत्रित करने में भी मददगार साबित होता है। तरबूज में ऐसे गुण भी पाए जाते हैं जो भीषण गर्मी में हमारी त्वचा को सनबर्न और कील-मुंहासे की समस्याओं से दूर रखने में मदद करता हैं। इसका सेवन करने से त्वचा को पोषण मिलता है। त्वचा चमकदार रहती है।

Latest articles

Weather Forecast Today: देश के इन 10 राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Forecast Today देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कहीं...

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

More like this

Weather Forecast Today: देश के इन 10 राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Forecast Today देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कहीं...

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...