न्यूज डेस्क
खाने-पीने की खराब आदतों और गलत लाइफस्टाल के कारण कई शारीरिक समस्याएं पैदा होती हैं। इन्हीं में से एक है कब्ज या पेट साफ न होने की समस्या। यह एक गंभीर समस्या है जिससे हमारा पूरा दिन खराब हो सकता है। अगर सुबह टॉयलेट जाने के बाद भी पेट साफ नहीं होता तो दिनभर बेचैनी और पेट में तकलीफ महसूस होती है, जिस कारण किसी काम में मन नहीं लगता है। आजकल की लाइफस्टाइल में पेट साफ न होने की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। आइए जानते हैं हम इस समस्या से कैसे आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
गुनगुना पानी का सेवन
पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए पानी बहुत ही जरूरी है। इसलिए दिनभर में 8-10 ग्लास पानी जरूर पिएं। गुनगुना पानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और साथ ही बॉडी से टॉक्सिंस को भी बाहर निकालता है। सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट गुनगुने पानी पिएं, चाहें तो गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। इससे पेट साफ होने के साथ फैट भी कम भी होता है।
एलोवेरा जूस
एलोवेरा जूस में भी पाचन तंत्र के लिए लाभदायक गुण होते हैं। रोजाना थोड़ी मात्रा में एलोवेरा का सेवन करना बाउल मूवमेंट को प्रमोट कर सकता है। इसका सेवन रोजाना सुबह सुबह खाली पेट ही करें। इसका सेवन केवल सीमित मात्रा में ही करें।
नियमित रूप से योगा अथवा व्यायाम करें
फिजिकल एक्टिविटी करने से आपकी इंटेस्टाइन की मसल्स स्टिमुलेट होती हैं जिससे बाउल मूवमेंट प्रमोट होने में मदद मिलती है। मॉडरेट एक्सरसाइज जैसे वॉकिंग, जॉगिंग, योग करना और या फिर 30 मिनट तक एक्टिव रहना आपके शरीर के लिए लाभदायक रहता है। इससे आपकी स्ट्रेस भी कम होती है और ओवरऑल डाइजेशन में मदद मिलती है। इससे कब्ज में काफी राहत मिल सकती है।
नींबू
नींबू का रस पाचन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। नींबू में एंटीआक्सीडेंट और विटामिन सी की मात्रा होती है जो डाइजेशन के लिए बहुत अच्छा होता है। इसलिए पेट को साफ करने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद एन्जाइम्स बॉडी को डिटॉक्सीफाई कर पाचन को सुधारता है।
अजवाइन
पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए अजवाइन का इस्तेमाल काफी पहले से किया जाता रहा है। इसमें प्रोटीन, खनिज पदार्थ, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट होता है। अजवाइन खट्टी डकार और गैस से भी राहत दिलाता है।
सेब का सिरका है फायदेमंद
सेब का सिरका पेट को साफ करने के लिए काफी मददगार है। सेब का सिरका डाइजेशन को दुरुस्त करता है और इससे पुरानी से पुरानी कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है। पेट से जुड़ी हर तरह की समस्या के लिए सेब का सिरका बेहतरीन इलाज है। आप रोजाना 2 चम्मच सेब का सिरका को आधे कप पानी में मिलाकर खाने से पहले सुबह और शाम लें। आपको कुछ ही दिनों में इसका असर दिखने लगेगा।
दही का सेवन
स्किन से लेकर पेट के लिए दही को बहुत फायदेमंद माना जाता है। दरअसल दही में जो बैक्टीरिया पाए जाते हैं वो पेट को साफ रखने के लिए फायदेमंद होते हैं। दही का सेवन करने से ऐसे बैक्टीरिया की कमी पूरी होती है। अलग आपको अक्सर पेट संबंधी समस्याएं रहती है तो आप खाने में दही और छाछ जैसी चीजों को शामिल करें।

