Benefits Eating With Hands: हाथ से खाना अच्छा है या चम्मच से? जानें क्या है सही तरीका

0
288

न्यूज डेस्क
आजकल लोगों में चम्मच से खाने का चलन काफी बढ़ गया है। कुछ भी खाना हो, वे तुरंत हाथों में चम्मच पकड़ लेते हैं। लेकिन, चम्मच से खाना खाकर आप हाथ से भोजन करने से होने वाले कई फायदे नहीं प्राप्त कर पातें जी हां, हाथ से भोजन करना, चम्मच से खाने की तुलना में काफी फायदेमंद बताया गया है। यदि आप चाहते हैं कि आपकी पाचन शक्ति मजबूत रहे तो आप हाथ से भोजन करें। ये भी कहा जाता है कि चम्मच की बजाय हाथ से भोजन करने से वजन कम होता है। आयुर्वेद के अनुसार, हाथ से खाना खाने से भोजन जल्दी पचता है। जब आप हाथ से खाना खाते हैं तो पूरा स्वाद लेकर खाते हैं और इससे भोजन का अलग ही टेस्ट आता है।

एक अध्ययन के अनुसार, हाथ से खाना खाने वाले लोगों को जल्दी भूख नहीं लगती है। हाथ से खाना खाने से पेट अच्छी तरह भर जाता है। हालांकि खाना खाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह धोना बेहद जरूरी है।

हाथ से खाना खाने पर आपका ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इतना ही नहीं, रोटी तोड़ने, दाल-चावल को मिलाने और इसको खाने से आपके उंगलियों के ज्वाइंट्स भी अच्छी तरह काम करते हैं। हाथ से खाना खाने से मनुष्य के शरीर में पंचतत्वों का संतुलन सही होता है, जबकि चम्मच या नाइफ से खाना खाने से यह लाभ नहीं मिलता।

खाना खाते वक्त जब हम उंगलियों और अंगूठे को आपस में मिलाते हैं तो हमारे अंदर एक ऊर्जा पैदा होती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। चम्मच से हम जल्दी-जल्दी खाना खा लेते हैं। इससे शुगर का संतुलन बिगड़ता है और डायबिटीज (टाइप-2) का खतरा बढ़ जाता है। एक अध्ययन में भी पाया गया है कि टाइप 2 डायबिटीज के मरीज ज्यादातर चम्मच-कांटे से खाने वाले लोग थे।

हाथ से खाना खाने का एक और फायदा यह है कि आपका मुंह नहीं जलता। चम्मच का तापमान खाने के मुताबिक बदलता है और इसका हमें पता नहीं चल पाता। वहीं, हाथ से खाना खाते वक्त हमें पता रहता है कि खाना कितना गर्म है। अध्ययन के मुताबिक, चम्मच या कांटे की मदद से लंबे समय तक खाना खाने वाले लोगों में ब्लड शुगर का बैलेंस बिगड़ जाने का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावना भी ज्यादा होती है। इसलिए, चम्मच के बजाय हाथों से खाना खाने की कोशिश करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here