Ira khan के reception में Wife के साथ पहुंचे Shah Rukh Khan, गिले-शिकवे भूलकर Aamir से मिले Bollywood के बादशाह

0
95

विकास कुमार
बदलते वक्त के साथ बॉलीवुड सितारों के रिश्तों में भी बदलाव आता है। एक वक्त था जब शाहरुख खान और आमिर खान के बीच टेंशन की चर्चा खूब सुर्खियां बटोरती थी। 90 के दशक से इन दोनों सितारों के बीच जबरदस्त राइवलरी देखी जाती थी,लेकिन अब वक्त बदल गया है। अब बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और आमिर खान करीब आ चुके हैं। सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान के वेडिंग रिसेप्शन में ये दोस्ती साफ साफ नजर आई। आयरा के रिसेप्शन में आमिर खान के साथ ही शाहरुख खान की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली।

शाहरुख पत्नी गौरी खान के साथ आयरा खान के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे। अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान आमिर खान और शाहरुख खान एक दूसरे से बात करते नजर आए। साथ ही दोनों ने फैमिली संग परफेक्ट तस्वीरें भी खिंचवाई। अब ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here