विकास कुमार
नई फिल्मों के रिलीज होने से डंकी और सालार की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। दरअसल जनवरी महीने के दूसरे सप्ताह में साउथ की 7 फिल्में रिलीज हुई है। हनुमान, गुंटूर कारम, कैप्टन मिलर, अब्राह्म ओजलर, अयलान और सैंधव जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इसलिए 21 और 22 दिसंबर को रिलीज हुई शाहरुख खान की डंकी और प्रभास की सालार की कमाई में गिरावट देखने को मिली है।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर के मुताबिक डंकी ने 23वें दिन यानी चौथे शुक्रवार को 55 लाख की कमाई हासिल की है। इसके बाद भारत में डंकी का कलेक्शन दो सौ बाइस करोड़ रुपए को पार कर गया है,जबकि डंकी की वर्ल्डवाइड कमाई चार सौ 38 करोड़ रुपए हो गई है।
वहीं सालार के कलेक्शन की बात करें तो 22 वें दिन प्रभास की फिल्म ने 60 लाख रुपए कमाए हैं। भारत में सालार की कमाई चार सौ दो करोड़ रुपए की सीमा को पार कर गई है। वहीं दुनियाभर में यह आंकड़ा छह सौ आठ करोड़ रुपए को पार कर गया है।
वहीं बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन महेश बाबू की गुंटूर कारम की कमाई 42 करोड़ पार कर गई है। वहीं पहले दिन कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मैरी क्रिसमस की कमाई सबसे कम हुई है। हालांकि हॉलीडे सीजन में साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कौन आगे निकलता है यह देखने वाली बात होगी।
ब्यूरो रिपोर्ट,उन्नति टीवी

