HomeमनोरंजनDon 3: शूटिंग से पहले रणवीर सिंह ने एयरपोर्ट पर मास्क से...

Don 3: शूटिंग से पहले रणवीर सिंह ने एयरपोर्ट पर मास्क से कवर किया चेहरा, फैंस बोले- ‘डॉन 3 का लुक छुपाया गया’

Published on

विकास कुमार
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की एंट्री डॉन 3 में पक्की हो गई है,उनके साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी नजर आएंगी। इसी बीच रणवीर सिंह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं। इस दौरान रणवीर ने अपना चेहरा छुपाया हुआ था। फरहान अख्तर की डॉन फ्रेंचाइजी का जल्द ही नया पार्ट आने वाला है। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री को नया डॉन मिलने वाला है। पहले कहा जा रहा था कि शाहरुख खान ही डॉन 3 का हिस्सा बनेंगे, लेकिन वह इस फिल्म से अपने हाथ खींच चुके हैं। ऐसे में अब मेकर्स ने रणवीर सिंह से हाथ मिलाया है। रणवीर के साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी का जलवा देखने के लिए मिलेगा। दोनों एक्टर के नाम पर मेकर्स की तरफ से ऑफिशियली मुहर लग गई है। इन सब खबरों के बीच रणवीर सिंह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं, जहां पर उनके लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया है। दावा है कि रणवीर डॉन 3 के लुक को फैंस से छुपा रहे थे।

रणवीर सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां पर एक्टर के लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया। रणवीर एयरपोर्ट पर हमेशा की तरह अपने यूनिक लुक में ही दिखे। एक्टर ने ब्लैक कलर का ओवरकोट पहना हुआ था और सिर पर एक कैप लगाई हुई थी। इन सबके बीच, रणवीर के मेस मास्क ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। एक्टर ने पैपराजी को कुछ सेकंड का समय जरूर दिया, लेकिन उन्होंने चेहरे से मास्क नहीं हटाया। इसी वजह से अब फैंस का मानना है कि एक्टर डॉन 3 का लुक फैंस और पैपराजी सबसे छुपा रहे हैं। इसके अलावा, कुछ लोग रणवीर सिंह को ट्रोल भी कर रहे हैं। कई यूजर ने लिखा है कि वह इतनी गर्मी में ओवरसाइज कोट कैसे पहन रहे हैं। कई यूजर ने ये भी कहा है कि एक्टर ने दीपिका पादुकोण के कपड़े पहन लिए हैं। बता दें कि डॉन बॉलीवुड की सुपरहिट फ्रेंचाइजी है, जिसका पहला पार्ट साल 2006 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन रामपाल और करीना कपूर नजर आए थे। इसके बाद इस फिल्म का सीक्वल बना था, जो सुपरहिट रहा। अब फिल्म का तीसरे पार्ट पर काम हो रहा है। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं।

Latest articles

विराट कोहली की चोट कितनी गंभीर, क्या उम्र का पड़ रहा असर

भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर में खेले गए पहले वनडे में विराट कोहली...

हर्षित राणा ने रचा इतिहास, टीम इंडिया की जीत, कप्तान रोहित का निराशाजनक प्रदर्शन

नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने पहले मुकाबले में 4 विकेट से शानदार...

लता मंगेशकर को कोई देता था जहर, एक शख्स घर आकर चखता था खाना।

लता जी की डेथ एनिवर्सरी 6 फरवरी को है।लता जी ने संगीत के क्षेत्र...

रेखा-श्रीदेवी तो कॉस्मेटिक ब्यूटी हैं, असली ब्यूटी मैं हूं ,पर ममता कुलकर्णी की सफाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार है, जिनकी...

More like this

विराट कोहली की चोट कितनी गंभीर, क्या उम्र का पड़ रहा असर

भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर में खेले गए पहले वनडे में विराट कोहली...

हर्षित राणा ने रचा इतिहास, टीम इंडिया की जीत, कप्तान रोहित का निराशाजनक प्रदर्शन

नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने पहले मुकाबले में 4 विकेट से शानदार...

लता मंगेशकर को कोई देता था जहर, एक शख्स घर आकर चखता था खाना।

लता जी की डेथ एनिवर्सरी 6 फरवरी को है।लता जी ने संगीत के क्षेत्र...