Homeमनोरंजनसिकंदर से पहले ईद पर इन फिल्मों से ईदी दे चुके हैं...

सिकंदर से पहले ईद पर इन फिल्मों से ईदी दे चुके हैं सलमान खान, दबंग से सुल्तान तक रही थीं ब्लॉकबस्टर

Published on

सलमान खान की फिल्मों का फैंस को हमेशा से इंतजार रहता है।भाईजान ईद के मौके पर अपनी फिल्म लेकर आते हैं और हर जगह छा जाते हैं। इस साल सलमान खान की सिकंदर ईद पर रिलीज होने के लिए तैयार है।फिल्म को लेकर लोगों में काफी बज बना हुआ है। इसके गाने बहुत पसंद भी किए जा रहे हैं। सिकंदर में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाली हैं। ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान ईद पर धमाल मचाने वाले हैं।

ईद के मौके पर सलमान खान की कई फिल्में रिलीज हुई हैं और ये ब्लॉकबस्टर रही हैं।इन फिल्मों का नाम सुन लेंगे तो आप सिकंदर से पहले इन फिल्मों को देख डालेंगे। आइए आपको सलमान खान की उन हिट फिल्मों के बारे में बताते हैं जो ईद पर हिट रही हैं

सलमान खान की फिल्म दबंग साल 2010 में ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी।दबंग ने बॉक्स ऑफिस पर 141.25 करोड़ का कलेक्शन किया था।

सलमान खान और करीना कपूर की बॉडीगार्ड भी ईद के मौके पर रिलीज हुई थी।साल 2011 में आई बॉडीगॉर्ड ने भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी।उस साल की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी बॉडीगार्ड।

ईद पर हमेशा से सलमान खान का सिक्का चला है। 2010-2012 तक तीन साल लगातार सलमान ईद पर हिट रहे थे। 2012 में उनकी फिल्म एक था टाइगर आई थी। सलमान और कैटरीना ने लोगों को खूब इंप्रेस किया था।क्रिटिक्स के साथ ऑडियन्स को भी एक था टाइगर बहुत पसंद आई थी।

सलमान खान की एक्शन-कॉमेडी फिल्म सिर्फ 55 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 211 करोड़ का कलेक्शन किया था। किक आज भी सलमान के फैंस की फेवरेट फिल्मों में से एक है।

ईद पर सलमान खान ने सुल्तान रिलीज करके बवाल काट दिया था।सुल्तान में सलमान के साथ अनुष्का शर्मा लीड रोल में नजर आईं थीं।इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

बजरंगी भाईजान साल 2015 में रिलीज हुई थी।क्यूट मुन्नी और सलमान ने मिलकर फिल्म में सबका दिल जीत लिया था। ये फिल्म आज भी लोगों की फेवरेट है।

Latest articles

20 रुपये की रिश्वत का आरोप, 30 साल बाद निर्दोष साबित, अगले ही दिन मौत

न्याय की एक मिसाल जो सिहरन पैदा कर दे! महज 20 रुपये की रिश्वत...

राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर आजीवन लगे रोक’, निशिकांत दुबे

संसद का इस बार का बजट सत्र अभी तक काफी हंगामेदार और सनसनीखेज रहा...

बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है वाईफाई?ये हो सकते हैं कारण,जानिए फिक्स करने के तरीके

आप स्ट्रीमिंग, गेमिंग या ऑफिस के ऑनलाइन मीटिंग कर रहे हैं और अचानक से...

सुबह उठते ही करते हैं ये काम तो घट रही है आपकी उम्र, जानें अपनी गलत आदतें

सुबह का समय पूरे दिन की दिशा तय करता है।जागने के बाद के शुरुआती...

More like this

20 रुपये की रिश्वत का आरोप, 30 साल बाद निर्दोष साबित, अगले ही दिन मौत

न्याय की एक मिसाल जो सिहरन पैदा कर दे! महज 20 रुपये की रिश्वत...

राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर आजीवन लगे रोक’, निशिकांत दुबे

संसद का इस बार का बजट सत्र अभी तक काफी हंगामेदार और सनसनीखेज रहा...

बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है वाईफाई?ये हो सकते हैं कारण,जानिए फिक्स करने के तरीके

आप स्ट्रीमिंग, गेमिंग या ऑफिस के ऑनलाइन मीटिंग कर रहे हैं और अचानक से...