Homeमनोरंजननहीं आया तरस! 'माफिया' बनकर शाहिद कपूर ने चुन-चुनकर दुश्मनों को लगाया...

नहीं आया तरस! ‘माफिया’ बनकर शाहिद कपूर ने चुन-चुनकर दुश्मनों को लगाया ठिकाने

Published on

साल 2025 की मच अवेटेड फिल्म देवा इस महीने के आखिर में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने एक बड़ा तोहफा दे दिया है। शाहिद कपूर स्टारर फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म की पहली झलक में ही शाहिद कपूर ने अपने एक्शन से धमाल मचा दिया है।

रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी फिल्म देवा का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। पिछले कुछ समय से अभिनेता बड़े पर्दे पर एक्शन करते हुए दिखाई नहीं दिए। बीते साल उन्होंने रोबोटिक ड्रामा तेरी बातों में ऐसा उलझा में कृति सेनन के साथ काम किया था और फिल्म सफल हुई थी।

बड़े पर्दे पर रोमांस या बायोपिक करने के बाद उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जमकर एक्शन किया। उनकी वेब सीरीज फर्जी और फिल्म ब्लडी डैडी मोस्ट वॉच ओटीटी मूवी और सीरीज में से एक हैं। आखिरकार ओटीटी पर एक्शन दिखाने के बाद शाहिद कपूर बड़े पर्दे पर भी एक्शन दिखाने के लिए तैयार हो गए हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म देवा का ट्रेलर आउट हो गया है।

लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने देवा का ट्रेलर जारी किया। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि शाहिद कपूर अपने भाई की मौत का बदला लेंगे, वो भी माफिया बनकर। पुलिस की वर्दी में अभिनेता दुश्मनों को चुन-चुनकर मारेंगे और फिर उनके काम पर भी सवाल उठेंगे। ट्रेलर की शुरुआत ही शाहिद के एक्शन से होती है।

क्लिप में शाहिद कहते हैं, “उन्होंने हमारे घर में घुसकर हमारे भाई पर गोली चलाई और उसे मार दिया। अब हमारी बारी है। अब हम घुसेंगे हर उस गली में, हर उस सिस्टम में, हर उस एरिया में जिसको हमने खुला छोड़ा हुआ है। इस टाइम मैं पूरा फ्रीडम चाहता हूं।” शाहिद पर जांच बैठती है और उनसे सवाल किया जाता है कि वह पुलिस हैं या माफिया। तो गुस्से में शाहिद खुद को माफिया बताते हैं।

2 मिनट और 18 सेकंड के ट्रेलर में शाहिद कपूर का एक से बढ़कर एक एक्शन अवतार दिखाया गया। कभी वह लात-घुसे चला रहे हैं तो कभी बंदूक से हमला कर रहे हैं। उन्होंने बेरहम होकर दुश्मनों को मजा चखाया। वीडियो में पूजा हेगड़े भी नजर आईं, लेकिन शाहिद पूरे वीडियो में छाए रहे। उनका लुक आपको कहीं न कहीं कबीर सिंह की भी याद दिलाएगा। फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...